Breaking News

रिटायर्ड एयर मार्शल अशोक गोयल कांग्रेस के कार्यक्रमों में शामिल होंगे

वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 21 सितम्बर। कांग्रेस कमेटी सैनिक विभाग के प्रांतीय चेयरमैन रिटायर्ड एयर मार्शल अशोक गोयल दिनांक 24 से 26 सितंबर 2021 तक प्रदेश के विभिन्न कार्यक्रमो में शामिल होगे।
उपरोक्त जानकारी उत्तर प्रदेश कांग्रेस सैनिक विभाग के वाइस चेयरमैन व स्वर्ण जयंती समारोह समिति के समन्वयक सुभाष मिश्र ने देते हुए बताया कि 24 सितंबर को वह प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर राज्य के सभी जिला व शहर अध्यक्ष के साथ आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर विचार विमर्श करेंगे,उन्होंने बताया कि पूर्व सैनिकों, वीर नारियों द्वारा जनजागरण अभियान चलाया जाएगा व 26 सितंबर को मऊ तथा 27 सितंबर को गाजीपुर में आयोजित कार्यक्रम में वह भाग लेंगे।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस सैनिक विभाग के वाइस चेयरमैन दीपक भट्ट ने बताया कि सभी कार्यक्रमों की तैयारियां पूरी हो चुकी है। सैनिक विभाग राष्ट्रीय महासचिव प्रदेश प्रभारी श्रीमती प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस को मजबूत करने के लिये सक्रिय हो चुका है।

Check Also

ज्येष्ठ के पांचवें बड़े मंगल पर अजय राय ने किया सुंदरकांड पाठ, हनुमान मंदिरों में टेका माथा

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। ज्येष्ठ माह के पांचवें बड़े मंगल के पावन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES