Breaking News

अखिलेश ने पत्रकार मसूद को पितृशोक पर हार्दिक संवेदना व्यक्त की

वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 16 सितम्बर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने वरिष्ठ पत्रकार मसूद हसन के पिता सैय्यद अनवारुल हसन ‘अन्नू मियां‘ के निधन पर शोक जताते हुए संतप्त परिवार के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की है।
मूलतः रायबरेली के जायस निवासी सैय्यद अनवारुल हसन लोकतंत्र रक्षक सेनानी और समाज सेवी थे। उनका निधन 15 सितम्बर 2021 को रात 8 बजे लखनऊ के फेमिना अस्पताल में हो गया।
श्री यादव ने सहारनपुर महानगर अध्यक्ष लोहिया वाहिनी के पिता श्री राजवीर त्यागी (59 वर्ष) के निधन पर गहरा शोक जताते हुए संतप्त परिवार के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की है।

Check Also

सत्यनिष्ठा से समृद्धि का संकल्प, सीबीसी के अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली शपथ

– क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी जय सिंह ने वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *