Breaking News

लोक अदालतों के माध्यम से लगभग 25 लाख वादों के निस्तारण का लक्ष्य

वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 9 सितम्बर। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव, जितेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि कल प्रदेश के समस्त न्यायालयों एवं न्यायाधिकरणों में राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित की जायेगी। इन लोक अदालतों के माध्यम से लगभग 25 लाख वादों के निस्तारण का लक्ष्य रखा गया है। विगत जुलाई माह में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक 12 लाख से अधिक मुकदमों का निस्तारण करते हुये 958 करोड़ रूपये की धनराशि का समायोजन कराया गया है।
श्री सिंह ने बताया कि लोक अदालत में सभी प्रकार के शमनीय आपराधिक वाद, धारा-138 निगोशिएबल इन्स्ट्रूमेन्ट एक्ट के वाद, बैंकों की बकाया वसूली, मोटर दुर्घटना प्रतिकर, श्रम एवं रोजगार, वैवाहिक, भू अर्जन, राजस्व वाद जो जिला न्यायालय या उच्च न्यायालय में लम्बित हैं, का निस्तारण किया जायेगा। इसके अतिरिक्त यूपी रेरा अपीलेट न्यायालय, राज्य उपभोक्ता प्रतितोष आयोग, सभी जिला उपभोक्ता आयोगों के समक्ष लम्बित वाद तथा ई-चालान आदि का भी निस्तारण किया जायेगा।

Check Also

सत्यनिष्ठा से समृद्धि का संकल्प, सीबीसी के अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली शपथ

– क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी जय सिंह ने वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *