Breaking News

हर हाथ हुनर, हर हाथ रोजगार से सशक्त होंगी महिलाएं

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। भाऊराव देवरस सेवा न्यास के ‘समर्थ भारत’ अभियान के तहत ‘हर हाथ हुनर, हर हाथ रोजगार’ संकल्प के साथ बुधवार को एसआर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन (एसआरजीआइ), बख्शी का तालाब में प्रमाण-पत्र वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ब्यूटीशियन और वेलनेस का प्रशिक्षण पूरा करने वाली महिलाओं और युवतियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। समारोह में 152 प्रशिक्षुओं समेत गणमान्य लोगों की मौजूदगी रही।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसआरजीआइ के चेयरमैन एवं विधान परिषद सदस्य पवन सिंह चौहान रहे। सहायक निदेशक, रोजगार नियोजन सूर्यकांत, उद्योगपति अश्वनी गर्ग, अपोलो हॉस्पिटल समूह के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सहित समर्थ भारत से जुड़े सोनल गुप्ता, डॉ. अरुण द्विवेदी और संजय राय तथा सहकार भारती के सुरेंद्र मौजूद रहे। समर्थ भारत-भाऊराव देवरस सेवा न्यास उत्तर प्रदेश के संयोजक डॉ. विवेक ने संस्था की ओर से संचालित विभिन्न कौशल आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि न्यास का उद्देश्य महिलाओं और युवाओं को व्यावहारिक कौशल प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। प्रशिक्षण के माध्यम से युवतियों और महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के साथ उनकी आर्थिक भागीदारी बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।
वक्ताओं ने प्रशिक्षणार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि ब्यूटीशियन और वेलनेस जैसे क्षेत्रों में रोजगार की संभावनाएं लगातार बढ़ रही हैं। इन क्षेत्रों में प्रशिक्षण लेकर महिलाएं अपना व्यवसाय शुरू कर सकती हैं और अन्य लोगों के लिए भी रोजगार के अवसर सृजित कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि कौशल विकास महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ उनके आत्मविश्वास को भी मजबूत करता है। समारोह में प्रमाण-पत्र पाकर प्रशिक्षुओं ने प्रशिक्षण को रोजगार और स्वरोजगार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

Check Also

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित यूपी के पांच शिक्षकों को केशव मौर्य ने दी बधाई

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा नई दिल्ली में उत्तर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES