Breaking News

यूथ फार्मेसिस्ट फेडरेशन अध्यक्ष आदेश कृष्ण के जन्मदिन पर 16 यूनिट रक्तदान

– फार्मासिस्टों द्वारा सुनील यादव द्वारा लिखित पुस्तक ‘साथी हाथ बढ़ाना’ की सराहना
वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
बाराबंकी। यूथ फार्मेसिस्ट फेडरेशन उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष आदेश कृष्ण के जन्मदिन के अवसर पर शनिवार को जिला चिकित्सालय बाराबंकी में रक्तदान, फल वितरण एवं वैज्ञानिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में फार्मासिस्टों ने 16 यूनिट रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की मदद का संदेश दिया।
फार्मासिस्ट फेडरेशन उत्तर प्रदेश की बाराबंकी शाखा की ओर से जिला चिकित्सालय के प्रशासनिक भवन में आयोजित कार्यक्रम में 50 से अधिक फार्मासिस्टों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि फेडरेशन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुनील यादव रहे। इस दौरान यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष आदेश कृष्ण का जन्मदिन भी उत्साहपूर्वक मनाया गया।
वैज्ञानिक गोष्ठी में बेसिक लाइफ सपोर्ट (बीएलएस) और कार्डियक इमरजेंसी के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। फार्मासिस्टों ने सुनील यादव द्वारा लिखित पुस्तक ‘साथी हाथ बढ़ाना’ की सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि आपातकालीन स्थिति में समय पर प्राथमिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए अधिक से अधिक लोगों को बेसिक लाइफ सपोर्ट का प्रशिक्षण दिया जाना जरूरी है। उपस्थित फार्मासिस्टों ने बीएलएस सिस्टम की चेन को मजबूत करने और इस तकनीक को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान यूथ विंग की बाराबंकी जिला शाखा का पुनर्गठन भी किया गया। अनिल यादव को यूथ विंग बाराबंकी का जिला अध्यक्ष घोषित किया गया। कार्यक्रम के अंत में यूथ विंग की ओर से जिला चिकित्सालय के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए गए।

Check Also

समान अवसर और सम्मान से ही बनेगा समरस समाज: जयंत चौधरी

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार मेरठ। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES