Breaking News

पूर्व सपा प्रत्याशी अरूणेश यादव समेत कई नेताओं ने थामा कांग्रेस का दामन

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की नीतियों और समावेशी विचारधारा में विश्वास जताते हुए विभिन्न दलों के नेताओं का कांग्रेस में शामिल होने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में जनपद सीतापुर से समाजवादी पार्टी के पूर्व विधान परिषद प्रत्याशी अरूणेश यादव ने अपने समर्थकों के साथ प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। उनके साथ यह सदस्यता कार्यक्रम सीतापुर से कांग्रेस सांसद राकेश राठौर के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। वहीं परिवर्तन समाज पार्टी के राष्ट्रीय सचिव दुर्गा प्रसाद गुप्ता ने भी अपनी पार्टी छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने सभी नए सदस्यों को तिरंगा पट्टिका पहनाकर और सदस्यता कार्ड प्रदान कर औपचारिक रूप से पार्टी में शामिल किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस की जनहितकारी नीतियों और संघर्षशील नेतृत्व से प्रभावित होकर विभिन्न दलों के नेता लगातार पार्टी से जुड़ रहे हैं, जिससे संगठन को मजबूती मिल रही है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद राकेश राठौर ने कहा कि कांग्रेस ही आम जनता की आवाज को प्रभावी ढंग से उठाने वाली पार्टी है। उन्होंने विश्वास जताया कि अरूणेश यादव के अनुभव और जनसंपर्क का लाभ पार्टी को मिलेगा। सदस्यता ग्रहण करने के बाद अरूणेश यादव ने कहा कि वे पूरी निष्ठा के साथ संगठन को मजबूत करने और जनहित के मुद्दों को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे। इस दौरान बड़ी संख्या में समर्थकों और विभिन्न पदाधिकारियों ने भी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की, जिससे कार्यक्रम में उत्साह का माहौल रहा।

Check Also

नोएडा से सपा का चुनावी बिगुल, 29 मार्च को अखिलेश यादव की विशाल रैली

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार नोएडा / लखनऊ। समाजवादी पार्टी आगामी 2027 विधानसभा चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES