Breaking News

रालोद प्रदेश कार्यालय में महिला शक्ति संगठन ने किया तहरी भोज का आयोजन

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। राष्ट्रीय लोक दल के प्रदेश कार्यालय में बुधवार को तहरी भोज का आयोजन किया गया, जिसमें पार्टी महिला शक्ति संगठन की राष्ट्रीय महासचिव शालिनी सिंह की अहम भूमिका रही। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार तथा रालोद प्रदेश अध्यक्ष श्री रामाशीष राय शामिल हुए, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में पार्टी के राष्ट्रीय सचिव श्री अनुपम मिश्रा उपस्थित रहे। आयोजन में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और महिला शक्ति संगठन से जुड़ी महिलाएं मौजूद रहीं।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने कहा कि महिला सशक्तिकरण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है और इसके लिए केंद्र व राज्य सरकार द्वारा अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने महिलाओं से संवाद कर योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी स्थिति की जानकारी ली और आयोजन की सराहना की।
रालोद प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने कहा कि महिला शक्ति संगठन पार्टी को मजबूती देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि शालिनी सिंह जैसी कर्मठ और ऊर्जावान कार्यकर्ता संगठन की असली ताकत हैं, जिनके प्रयासों से महिलाओं की भागीदारी लगातार बढ़ रही है।
राष्ट्रीय सचिव अनुपम मिश्रा ने कहा कि महिलाओं के कल्याण और सशक्तिकरण के लिए शालिनी सिंह द्वारा किए जा रहे प्रयास प्रेरणादायी हैं। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए संगठन को और मजबूत बनाने की आवश्यकता पर बल दिया। आयोजक शालिनी सिंह ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया और कहा कि वे महिलाओं को संगठन से जोड़कर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य पूरी निष्ठा से करती रहेंगी। आयोजन में पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

Check Also

प्रधानमंत्री आवास योजना बनी गरीबों के सम्मान और आत्मनिर्भरता की आधारशिला : केशव मौर्य

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES