Breaking News

अखिलेश यादव ने मृतक बीएलओ के परिजनों को दी आर्थिक सहायता

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में मुरादाबाद और देवरिया के मृतक बीएलओ के परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान की। उन्होंने प्रत्येक परिवार को दो-दो लाख रुपये के चेक सौंपते हुए गहरी संवेदना व्यक्त की और हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

अखिलेश यादव ने कहा कि एसआईआर की ड्यूटी के दौरान अत्यधिक काम के दबाव में आत्महत्या करने या हार्ट अटैक से जान गंवाने वाले बीएलओ के परिवारों की सहायता के लिए पार्टी ने यह निर्णय लिया है। इसी क्रम में मुरादाबाद के बीएलओ सर्वेश सिंह जाटव की पत्नी बबली देवी को दो लाख रुपये का चेक दिया गया। सर्वेश सिंह जाटव कंपोजिट विद्यालय जाहिदपुर सीकमपुर, ब्लाक भगतपुर टांडा, मुरादाबाद में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत थे।

इसके अलावा देवरिया जनपद के सलेमपुर तहसील में तैनात लेखपाल एवं बीएलओ आशीष कुमार की पत्नी कंचन को भी दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। आशीष कुमार ग्राम धनगड़ा, पोस्ट ठेगलवा, जनपद देवरिया के निवासी थे। वहीं विधानसभा रुद्रपुर के बूथ संख्या सात पर कार्यरत बीएलओ जगदम्बा दुबे की पत्नी रंजू देवी को भी दो लाख रुपये का चेक सौंपा गया।

इस अवसर पर अखिलेश यादव ने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में कार्यरत कर्मचारियों की सुरक्षा और सम्मान जरूरी है। उन्होंने सरकार से भी मांग की कि चुनावी कार्यों में लगे कर्मियों पर काम का अनावश्यक दबाव न डाला जाए। कार्यक्रम में विधायक कमाल अख्तर और देवरिया के जिलाध्यक्ष व्यास यादव भी उपस्थित रहे।

Check Also

अब प्रतियोगिता से निखरेंगी गोशालाएं, उत्कृष्ट मॉडल को मिलेगा पुरस्कार

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन के अनुरूप प्रदेश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES