Breaking News

गंगा पर सिक्स लेन ब्रिज से प्रयागराज को मिलेगी नई रफ्तार, निर्माण कार्यों में तेजी के निर्देश

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ/प्रयागराज। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि आधुनिक संपर्क सुविधाओं के विस्तार से प्रयागराज को नई रफ्तार मिलेगी और शहर विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा। उन्होंने मंगलवार को मलाक हरहर से बेली चौराहे तक गंगा नदी पर निर्माणाधीन सिक्स लेन ब्रिज के कार्यों की प्रगति का स्थलीय निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली।
उपमुख्यमंत्री ने निर्माण कार्यों की धीमी गति पर नाराजगी जताते हुए कार्यदायी संस्था एसपीएस कंस्ट्रक्शन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता की निरंतर निगरानी सुनिश्चित करें। कार्यदायी संस्था की ओर से बताया गया कि सिक्स लेन ब्रिज का निर्माण कार्य मई 2026 तक पूर्ण कर लिया जाएगा।
केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रयागराज में इनर रिंग रोड का निर्माण भी तेजी से किया जा रहा है, जिससे शहर में यातायात व्यवस्था और अधिक सुचारू होगी। उन्होंने बताया कि गंगा और यमुना नदियों पर कई नए पुलों के साथ-साथ आरओबी और फ्लाईओवर का निर्माण किया गया है तथा सड़कों के चौड़ीकरण से आवागमन में सुधार आया है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि इन आधुनिक सड़क एवं पुल परियोजनाओं से प्रयागराज का समग्र विकास सुनिश्चित होगा और शहर एक मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर हब के रूप में उभरेगा।

Check Also

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में खेली गयी फूल और अबीर – गुलाल की होली

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के पावन पर्व …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES