Breaking News

कांग्रेस का टैलेंट हंट कार्यक्रम: छह जोनों में पहले चरण का साक्षात्कार सम्पन्न

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी मीडिया विभाग ने राहुल गांधी की पहल पर पूरे देश में प्रवक्ता, पैनलिस्ट, रिसर्च कोऑर्डिनेटर और पब्लिसिटी कोऑर्डिनेटर जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों के लिए दक्ष प्रतिभाओं की खोज हेतु ‘‘टैलेंट हंट’’ कार्यक्रम की शुरुआत की है। इसी क्रम में रविवार को उत्तर प्रदेश के सभी छह जोन में प्रथम चरण के साक्षात्कार आयोजित किए गए।
प्रदेशभर से कुल 602 प्रतिभागियों ने आवेदन किया था। प्रथम चरण के तहत प्रयाग जोन के प्रतिभागियों का साक्षात्कार प्रयागराज में, पूर्वांचल जोन का गोरखपुर में, ब्रज जोन का आगरा में, पश्चिमी जोन का मेरठ में और बुंदेलखंड जोन का साक्षात्कार कानपुर में संपन्न हुआ। अवध जोन के लिए लखनऊ, उन्नाव, बहराइच, बाराबंकी, बलरामपुर, श्रावस्ती, गोंडा, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, हरदोई और रायबरेली जिलों के प्रतिभागियों का साक्षात्कार प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित किया गया। निर्णायक मंडल में वरिष्ठ पत्रकार कुमार भावेश, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. उमा शंकर पाण्डेय और सचिन रावत शामिल रहे।
प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के वाइस चेयरमैन एवं यूपी टैलेंट हंट प्रोग्राम के कन्वीनर मनीष हिंदवी ने बताया कि सभी जोनों में चयनित प्रतिभागियों को शीघ्र ही सूचना भेजकर दूसरे एवं अंतिम चरण के साक्षात्कार के लिए लखनऊ बुलाया जाएगा।

Check Also

प्रशिक्षण, पारदर्शिता और समन्वय से ग्रामीण विकास को मिलेगी रफ्तार : केशव प्रसाद मौर्य

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ/ प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने राज्य …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES