Breaking News

योगी आदित्यनाथ ने राज्यपाल को दी दीपावली की शुभकामनाएं, भेंट की ‘सियाराम मय सब जग जानी’

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी) / अजय कुमार
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को राजभवन में शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को दीपावली की अग्रिम बधाई देते हुए उनके दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यपाल को प्रो. गिरीश्वर मिश्रा द्वारा रचित पुस्तक “सियाराम मय सब जग जानी” भेंट की। मुलाकात के दौरान दोनों के बीच प्रदेश के विकास कार्यों और लोककल्याण से जुड़े विषयों पर भी सौहार्दपूर्ण चर्चा हुई।

Check Also

स्मार्ट प्रीपेड मीटर पर ऊर्जा मंत्री की राहत का ऐलान, बैठक में उपभोक्ताओं को बड़ी सुविधा

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। राजधानी के शक्ति भवन में ऊर्जा मंत्री एके शर्मा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES