Breaking News

महंगाई से राहत का योगी मॉडल : डीए बढ़ोतरी से दीपावली पर मुस्कुराएंगे कर्मचारी

– दीपावली पर योगी सरकार का तोहफ़ा: 28 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ा
– मार्च 2026 तक ₹1960 करोड़ का अतिरिक्त भार उठाएगी राज्य सरकार
वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। दीपावली के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ा उपहार दिया है। उन्होंने राज्य के 28 लाख कर्मचारियों और पेंशनरों के महंगाई भत्ते एवं महंगाई राहत में तीन प्रतिशत की वृद्धि को मंजूरी दी है। इस फैसले से महंगाई भत्ता अब 55 प्रतिशत से बढ़कर 58 प्रतिशत हो गया है। यह वृद्धि 1 जुलाई 2025 से प्रभावी होगी।
मुख्यमंत्री योगी ने इस निर्णय को कर्मचारियों और पेंशनरों के हित में उठाया गया संवेदनशील कदम बताया। उन्होंने कहा कि सरकार अपने कार्मिकों और सेवानिवृत्त कर्मचारियों के हितों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता और राहत अक्टूबर 2025 के वेतन एवं पेंशन में नकद रूप में भुगतान किया जाए।
राज्य सरकार के इस फैसले से नवंबर 2025 में लगभग ₹795 करोड़ का अतिरिक्त नकद व्ययभार आएगा। वहीं, ओल्ड पेंशन स्कीम (ओपीएस) के अंतर्गत आने वाले कार्मिकों के जीपीएफ खातों में ₹185 करोड़ जमा किए जाएंगे। जुलाई से सितंबर 2025 के बीच के एरियर भुगतान पर भी सरकार ₹550 करोड़ से अधिक का अतिरिक्त भार वहन करेगी। महंगाई भत्ते में यह वृद्धि मार्च 2026 तक सरकार पर कुल ₹1960 करोड़ का अतिरिक्त व्ययभार डालेगी। दिसंबर 2025 से हर माह लगभग ₹245 करोड़ का अतिरिक्त व्ययभार वहन किया जाएगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि महंगाई के दबाव से राहत देने और कर्मचारियों के जीवन स्तर में सुधार लाने के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है। यह निर्णय राज्य सरकार की संवेदनशीलता और जनहित के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Check Also

बजट सिर्फ आंकड़ों का नहीं, भारत के भविष्य का विजन: सीएम योगी

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES