Breaking News

जीएसटी परिषद का फैसला स्वागत योग्य : संजय गुप्ता, अध्यक्ष

– उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ने किया स्वागत
– जनता को मिलेगा लाभ
वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। जीएसटी परिषद द्वारा कर ढांचे को सरल बनाते हुए 5 और 18 प्रतिशत के दो स्लैब किए जाने के फैसले का उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ने स्वागत किया है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि इस निर्णय से आम जनता को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा क्योंकि अधिकतर वस्तुएँ पाँच प्रतिशत के स्लैब में शामिल की गई हैं। इससे उत्पाद सस्ते होंगे, खपत बढ़ेगी और व्यापार को नई गति मिलेगी।
संजय गुप्ता ने कहा कि जब उपभोक्ता को कम कीमत पर वस्तुएँ उपलब्ध होंगी तो बाजार में मांग बढ़ेगी और इसका सीधा फायदा निर्माताओं को होगा, क्योंकि उन्हें उत्पादन बढ़ाना पड़ेगा। इससे रोजगार सृजन और आर्थिक गतिविधियों में भी तेजी आएगी।
उन्होंने जीएसटी परिषद की बैठक में लिए गए अन्य निर्णयों का भी उल्लेख किया और उम्मीद जताई कि आने वाले समय में कर प्रणाली को और सरल बनाया जाएगा। उनके अनुसार, व्यापारी वर्ग लंबे समय से जीएसटी की जटिलताओं को कम करने की मांग करता रहा है। यदि जीएसटी की प्रक्रिया सहज होगी तो छोटे और मध्यम व्यापारियों को विशेष राहत मिलेगी।
व्यापारी नेता ने परिषद द्वारा सिन गुड्स को 40 प्रतिशत कर स्लैब में रखने के निर्णय का भी स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इस श्रेणी की वस्तुएँ आम उपभोक्ता के जीवन के लिए आवश्यक नहीं हैं और उच्च कर लगाकर इनके उपभोग को नियंत्रित करना उचित कदम है।

Check Also

अजय राय ने कांग्रेस मुख्यालय में फहराया तिरंगा, बोले- एकता-अखंडता की रक्षा का लें संकल्प

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES