Breaking News

शारदा ग्रुप में सजी प्रेरणा की पाठशाला, नवागंतुकों का गर्मजोशी से स्वागत

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ । श्री शारदा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स ने 30 अगस्त 2025 को लखनऊ स्थित अपने परिसर में ओरिएंटेशन डे 2025 का भव्य आयोजन किया। इस अवसर पर नवागंतुक छात्रों का उत्साह देखते ही बनता था। पूरे कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों के नए शैक्षणिक जीवन की शुरुआत को प्रेरणादायक बनाना और उन्हें संस्थान के माहौल से परिचित कराना था।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई, जिसे प्रो. संजय सिंह, कुलपति, डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय, प्रो. विवेक नैगपाल, अध्यक्ष, यूरो एशियन यूनिवर्सिटी, अशिष कुमार सिंह और प्रिया गुप्ता, सहायक उपाध्यक्ष, एरिया हेड, एचडीएफसी बैंक ने संयुक्त रूप से संपन्न किया। दीप प्रज्ज्वलन के बाद अतिथियों का पुष्पगुच्छों से स्वागत किया गया और गणेश वंदना के माध्यम से कार्यक्रम का शुभारंभ आध्यात्मिक वातावरण में हुआ। स्वागत भाषण प्रो. विवेक मिश्रा, डीन, ने दिया, जिसमें उन्होंने छात्रों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए संस्थान की शिक्षण परंपरा और मूल्यों से अवगत कराया। निदेशक डॉ. ज्योति सिंह ने अपने संबोधन में छात्रों को निरंतरता और अच्छे व्यवहार की महत्ता पर बल देते हुए कहा कि सफलता की नींव इन्हीं दो बातों पर टिकी होती है। उन्होंने छात्रों से आग्रह किया कि वे सीखने की ललक को कभी समाप्त न होने दें।
मुख्य वक्ता प्रो. संजय सिंह ने विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति प्रतिबद्ध रहने और जीवन के हर क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। विशेष अतिथि प्रो. विवेक नैगपाल ने अपने अनुभव साझा करते हुए छात्रों को वैश्विक दृष्टिकोण अपनाने की सलाह दी। अशिष कुमार सिंह और प्रिया गुप्ता ने बैंकिंग सेक्टर में करियर की संभावनाओं पर प्रकाश डाला और छात्रों को प्रोफेशनल दुनिया की तैयारियों से अवगत कराया।

Check Also

रामनवमी आस्था और उपासना का महापर्व: विराज सागर दास

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। बीबीडी ग्रुप के अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश बैडमिंटन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES