Breaking News

यश भारती सम्मान फिर शुरू करेंगे और पेंशन भी देंगे

– चुनाव में धांधली करना भाजपा अपना अधिकार समझती है: अखिलेश यादव
लखनऊ। भाजपा की सरकार लोकतंत्र का मजाक बना रही है। चुनाव में धांधली करना भाजपा अपना अधिकार समझती है। 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने वोट लूटकर चुनाव जीता था। समाजवादी पार्टी ने 18 हजार मतदाताओं की सूची चुनाव आयोग को दी थी जिनके नाम 2022 के चुनाव में कटे थे अभी तक मामला ठंडे बस्ते में पड़ा है। मिल्कीपुर में, मुरादाबाद, कुंदरकी, मीरापुर सभी जगह धांधली उजागर हुई। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को इसलिए सजग रहना है। समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर हम उत्तर प्रदेश के टैलेंट को सम्मान देने का काम करेंगे। यश भारती सम्मान फिर शुरू करेंगे और पेंशन भी देंगे। सपा मुखिया अखिलेश यादव आज पत्रकार वार्ता को सम्बोधित कर रहे थे।
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार की प्राथमिकता में स्कूल नहीं है। बच्चे स्कूल गए तो वहां ताला लगा मिला। स्कूल और पोलिंग बूथ दूर-दूर बनाएं जा रहे है। दूर-दूर बूथ बनाने से मतदाता परेशान होंगे। वृक्षारोपण भाजपा का एक और इवेंट है। 200 करोड़ वृक्ष लगाने का दावा है। एक हजार एकड़ भूमि में 1 लाख 24 हजार पेड़ लगते हैं। भाजपा के दावे वाले पेड़ कहां लगेंगे? समाजवादी पार्टी की सरकार में पारिजात बरगद के पेड़ लगाए गये थे। मौसमी फल के पौधे लगाए गए थे। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के किनारे पेड़ लगे हैं। भाजपाई नकल करते है पर अच्छा काम नहीं कर पाते। उन्होंने कहा कि गुजरात मॉडल धोखा है। पुल गिर रहे है। भर्तियों में आउटसोर्स कंपनियां बदलती रहती है। संविदाकर्मी परेशान रहते है। समाजवादी सरकार बनने पर विकास का रास्ता खुलेगा। किसानों, नौजवानों की जिंदगी में खुशहाली आएगी। समाज के प्रत्येक वर्ग को सम्मान जनक जीवन मिलेगा। सबको 2027 में भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाना होगा।
पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ साहित्यकार उदय प्रताप सिंह ने यश भारती सम्मान बंद किए जाने के लिए भाजपा सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि नेताजी ने समाज के किसी भी क्षेत्र में काम की पहचान के लिए यश भारती सम्मान शुरू किया था। कवियो, लेखको, कलाकारों, पहलवानों और समाजसेवियों को सम्मानित किया गया था। इस परम्परा को अखिलेश यादव ने अपने मुख्यमंत्रित्व काल में जारी रखा और न केवल यश भारती सम्मान दिया अपितु पेंशन की भी व्यवस्था की थी।

Check Also

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस व होली उत्सव पर आईएमए में जुटे चिकित्सक, महिला डॉक्टरों को मिला सम्मान

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) लखनऊ और लखनऊ ऑब्स्टेट्रिक्स …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES