Breaking News

डिप्टी सीएम ने डा० श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर अर्पित की श्रद्धांजलि

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को अपने कार्यालय पर राष्ट्रीय एकता और अखंडता के पर्याय, महान शिक्षाविद् डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित श्रद्धासुमन अर्पित किए।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ० श्यामा प्रसाद मुखर्जी शिक्षाविद् और महान विचारक थे। राष्ट्र की एकता और विकास में योगदान के लिए उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे मानवता के सच्चे उपासक थे। प्रखर राष्ट्रवादी नेता थे। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एक विधान- एक निशान- एक प्रधान के नायक थे। उनका जीवन दर्शन आज भी अनुकरणीय है। हम सबको उनके जीवन दर्शन और सुकृत्यों से प्रेरणा लेनी चाहिए और उनके सिद्धांतों को आत्मसात करना चाहिए।

Check Also

विधान भवन को मिली आधुनिक सुविधाओं की सौगात, सीएम योगी ने किया लोकार्पण

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को उत्तर प्रदेश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES