Breaking News

वीएसडी इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थी जिले के टॉप टेन में छाए

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
आज़मगढ़। सीबीएसई बोर्ड द्वारा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणामों में जनपद आजमगढ़ के वीएसडी इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने जिले के टॉप टेन में स्थान बनाकर अपने अभिभावक और विद्यालय का नाम रोषन किया।
निदेशक अमित वर्मा ने बच्चों और उनके अभिभावक को बधाई देते हुए उनकी हौसला अफजाई करते हुए बताया कि रौनापार स्थित वीएसडी इंटरनेशनल स्कूल के बच्चो ने 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम में फिर एक बार जिले में अपना पंचम लहराया है। 12वीं के परीक्षा परिणाम में प्रथम स्थान पर नील अग्रवाल पुत्र अंकुर अग्रवाल ने 95.20% अंक प्राप्त कर जिले के टॉप टेन टॉपर्स में अपना स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर निशांत सिंह पुत्र संतोष सिंह ने 92.6% अंक, अनुभव यादव 86.40%, श्वेता सिंह ने 86.0%, फहद शेख ने 85.0%, गौरव राय ने 82.0%, आँचल राय ने 80.8%, अनुराग मौर्या ने 80% अंक पाकर अपने परिवार और विद्यालय का नाम रोशन किया।
श्री वमा्र ने आगे बताया कि कक्षा 10 के परीक्षा परिणाम में सत्यम वर्मा ने 96.80% अंक और समृद्धि मौर्या ने 96% प्राप्त कर विद्यालय में अपना प्रथम और द्वितीय स्थान और जिले के टॉप टेन टॉपर बच्चों में अपना पांचवा और छठा स्थान लाकर अपने विद्यालय और परिवार का नाम रोशन किया। विद्यालय में क्रमशः हिमांशु कुमार 92.0% , सूर्य प्रताप ने 92% अंक ,शिवम् मौर्या 90.20%, जहान्वी मौर्या 87%, अन्या यादव 89%, सृष्टि यादव 89%, आयुष जायसवाल 89%, सुप्रिया सिंह ने 89%, अर्चना यादव ने 87%, प्रियांशी यादव ने 85%, सीमा यादव ने 83% प्राप्त कर अपने विद्यालय परिवार का नाम रोशन किया।
परीक्षा परिणाम को देखते हुए अभिभावक और विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल रहा, विद्यालय परिवार सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करता है। प्रबंधक ओमप्रकाश वर्मा ने बच्चों और उनके अभिभावकों को बधाई दी। निदेशक अमित वर्मा ने विद्यालय के अच्छे परिणाम के लिए अपने प्रधानाचार्य, अध्यापक और स्टाफ को धन्यवाद् प्रकट किया।

Check Also

गाली-गलौज का विरोध पड़ा भारी, बाजार में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमारकानपुर। कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के निनाया बाजार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES