Breaking News

युवाओं को जोड़ने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे: के. के. रघुवंशी, लखनऊ जिला अध्यक्ष

– के. के. रघुवंशी बने युवा लोजपा (रामबिलास) के लखनऊ जिला अध्यक्ष
वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। लखनऊ के पारा निवासी के. के. रघुवंशी (कृष्ण कुमार) को युवा लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का लखनऊ जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान की गई, जहाँ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सिद्धांत मिश्रा ने उन्हें मनोनयन पत्र प्रदान किया।
श्री रघुवंशी पत्रकारिता में परास्नातक हैं और पूर्व में एक सक्रिय पत्रकार के रूप में कार्य कर चुके हैं। समाज सेवा के प्रति समर्पण भाव के चलते उन्होंने वर्ष 2016 में पत्रकारिता को अलविदा कहा और विभिन्न राजनीतिक दलों के माध्यम से पूर्ण रूप से समाजसेवा के कार्यों से जुड़ गए। बीते वर्षों में उन्होंने जमीनी स्तर पर समाज के विभिन्न वर्गों के हित में उल्लेखनीय कार्य किया है। श्री रघुवंशी ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन को मजबूत करने और युवाओं को जोड़ने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष चतुरानन पांडे उर्फ मोनू, प्रदेश सचिव देवेंद्र तिवारी, प्रदेश प्रधान महासचिव अभय सिंह राठौर, प्रदेश सचिव किशोर उन्नाव जनपद के जिला अध्यक्ष प्रवीण कुमार रावत सहित पार्टी कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।

Check Also

वकीलों को हर साल कैशलेस इलाज, 400 राज्य विधि अधिकारियों को मिलेंगे टैबलेट : योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार प्रयागराज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिवक्ताओं के लिए हर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES