Breaking News

अन्ना पशु फसल नष्ट कर रहे, साथ ही किसानों की जान भी ले रहे : अवधेश प्रसाद, सांसद

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
अयोध्या। किसानों के विरोध पर समाजवादी पार्टी ने सरकार पर हमला किया। अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि डबल इंजन सरकार किसानों के खिलाफ है। अन्ना पशु फसल तो नष्ट कर ही रहे हैं। साथ ही किसानों की जान भी ले रहे हैं।
अयोध्या से सांसद अवधेश प्रसाद ने रविवार को किसानों के विरोध पर भाजपा सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार किसानों के खिलाफ है। जब तक किसान खुश नहीं हैं, तब तक यह देश खुश नहीं होगा। उन्होंने कहा कि सपा ने पहले भी किसानों और जानवरों के खिलाफ किसानों की मदद करने के लिए सरकार की नीति के बारे में सवाल उठाए थे। कहा कि सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सरकार से पूछा था कि अन्ना पशुओं से फसल को बचाने के लिए सरकार के पास क्या नीति है? लेकिन, सरकार ने कोई बात नहीं सुनी।
सांसद ने कहा कि अवारा पशु किसानों की फसल नष्ट कर रहे हैं। साथ ही हमला करके उनकी जान भी ले रहे हैं। पांच हजार से अधिक किसानों को अवारा सांड ने हमला करके मौत के घाट उतार दिया। हमने सरकार को 52 लोगों की सूची दी थी। मांग की थी कि इनके परिवारों के कम से कम 10 लाख रुपये मुआवजे के तौर पर दिए जाएं। लेकिन, सरकार ने उस पर भी कोई ध्यान नहीं दिया।

 

Check Also

प्रयागराज में रेलवे स्टेशन पर चार दिन तक यात्रियों का एक साइड से प्रवेश होगा

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा प्रयागराज। प्रयागराज जंक्शन की तरह ही प्रयागराज छिवकी, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES