Breaking News

प्रभारी एंटी रोमियो द्वारा थाना जेठवारा में चलाया गया चेकिंग अभियान

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
प्रतापगढ़ । पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ डॉ अनिल कुमार एवं अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी दुर्गेश कुमार सिंह एवं अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी संजय राय के निर्देशन में प्रभारी एंटी रोमियो प्रीति कटियार एवं उनकी टीम ने बुधवार को थाना जेठवारा के अंतर्गत पूर्ण चेकिंग अभियान चलाया। प्रभारी एंटी रोमियो ने वहां पर उपस्थित महिलाओं को किया गया जागरूक तथा सरकार से चल रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी गई एवं सरकार से चल रहे टोल फ्री नंबर की भी जानकारी दी गई एवं उन्हें पूर्ण सुरक्षा का विश्वास दिलाया गया और देखा गया कि क्षेत्र के मनचलों में लगातार हड़कंप मचा हुआ है, क्योंकि प्रभारी एंटी रोमियो प्रीति कटियार ने सख्त रुख मनचलों के खिलाफ अपना लिया है। यही कारण है लगातार प्रभारी एंटी रोमियो प्रीति कटियार एवं उनकी टीम कि क्षेत्र वासियों की तरफ से लगातार सराहना की जा रही।

Check Also

राष्ट्रीय स्वर्णकार मंच एवं शिव सेवा संस्थान के तत्वाधान में प्रतिभाशाली सम्मान एवं कवि गोष्ठी

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार नौतनवां (महराजगंज)। राष्ट्रीय स्वर्णकार मंच एवं शिव सेवा संस्थान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES