Breaking News

“न बंटेंगे, न कटेंगे, PDA के संग रहेंगे” सपा कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ। लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यालय के बाहर सीएम योगी के नारे का पलटवार करते हुए पोस्टर लगाए गए हैं। इस पोस्टर के जरिये सपा की ओर से सीएम योगी को जवाब दिया गया है। इसमें लिखा है- “न कटेंगे, न बंटेंगे, पीडीए के संग रहेंगे”। इससे पहले सपा कार्यालय के बाहर पोस्टर लगाया गया था, जिसमें अखिलेश यादव को सत्ताईस के सत्ताधीश बताया गया था। इस पोस्टर को महराजगंज जिला के सपा नेता अमित चैबे ने लगाया है। इस पोस्टर में अखिलेश यादव को सत्ताईस का सत्ताधीश बताते हुए लिखा है, न बंटेंगे, न कटेंगे, PDA के संग रहेंगे।
बता दें कि सीएम योगी लगातार अपनी सभाओं में नारा देते रहे हैं, ”बंटेंगे तो कटेंगे”। सपा नेता अमित चैबे जिले की फरेंदा सीट से सपा की टिकट के लिए दावेदारी कर रहे हैं। इस पोस्टर के जरिए सीएम योगी के नारे का पलटवार करते हुए मैसेज देने की कोशिश की गई है कि पीडीए वोटबैंक लोकसभा चुनाव की तरह इस बारभी एकजुट रहेगा और वो समाजवादी पार्टी को सपोर्ट करेगा।

Check Also

राजधानी में चार केंद्रों पर शुरू हुई UPPSC GDC की मुख्य परीक्षा, एक अक्टूबर तक चलेगी

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की ओर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES