Breaking News

भाजपा 2 अक्टूबर को स्वच्छता दिवस के रूप में प्रदेश में मनाएगी एवं संगोष्ठियों में संवाद करेगी

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से महात्मा गांधी जी की जयंती 2 अक्टूबर तक विभिन्न सेवा कार्यों के माध्यम से सेवा पखवाड़ा मना रही है। भाजपा 2 अक्टूबर को स्वच्छता दिवस के रूप में मनाते हुए सभी महापुरुषों की प्रतिमाओं तथा सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाएगी और महात्मा गांधी जी तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्रों व प्रतिमाओं पर पुष्पार्चन करके नमन करेंगे। इसके साथ ही 2 अक्टूबर को विभिन्न जिलों में डॉ. आर.बालासुब्रमण्यम द्वारा लिखित पुस्तक ‘पावर विदिनः द लीडरशिप लिगेसी ऑफ नरेंद्र मोदी‘ विषय पर आधारित संगोष्ठियों में संवाद किया जाएगा।
      भाजपा के प्रदेश महामंत्री संजय राय ने बताया कि बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चैधरी, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक तथा प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह सुबह 11 बजे लोकभवन में आयोजित संगोष्ठी मैं संवाद करेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल नोएडा एवं अरुण सिंह वाराणसी में आयोजित संगोष्ठियों में संवाद करेंगे। इसके साथ ही भूपेंद्र सिंह चैधरी चित्रकूट में भी संगोष्ठी को संबोधित करेंगे।
     श्री राय ने बताया कि सेवा पखवाड़े के तहत मुख्यमंत्री लखनऊ, भूपेंद्र सिंह चैधरी लखनऊ, केशव प्रसाद मौर्य प्रयागराज, बृजेश पाठक लखनऊ, धर्मपाल सिंह लखनऊ में स्वच्छता अभियान को गति प्रदान करेंगे। स्वतंत्र देव सिंह, अरविंद कुमार शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष देवेश कोरी, प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला, अमरपाल मौर्य, संजय राय, प्रदेश मंत्री शिव भूषण सिंह राजधानी लखनऊ में अलग-अलग स्थान पर अभियान में सम्मिलित होंगे। श्री राय ने बताया कि बुधवार को पावर विदिन द लीडरशिप लिगेसी ऑफ नरेंद्र मोदी पुस्तक पर आधारित संगोष्ठियों को केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल आगरा, प्रदेश सरकार के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह अयोध्या, लक्ष्मी नारायण चैधरी अलीगढ़, बेबी रानी मौर्य झांसी, जयवीर सिंह फिरोजाबाद, दारा सिंह चैहान गोंडा, प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह शाहजहांपुर, क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य बरेली में आयोजित संगोष्ठियों को संबोधित करेंगे।

Check Also

गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री ने मनाया श्रीराम जन्मोत्सव

– प्रभु श्रीराम के विग्रह की आरती उतारी, झूला झुलाया, की लोकमंगल की प्रार्थना वेब …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES
  • World N/A
    World
    Confirmed: N/A
    Active: N/A
    Recovered: N/A
    Death: N/A
  • World N/A
    World
    Confirmed: N/A
    Active: N/A
    Recovered: N/A
    Death: N/A