Breaking News

अनूप कुमार पाल उत्तर प्रदेश कांग्रेस सूचना का अधिकार विभाग, लखनऊ के चेयरमैन मनोनीत

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी) अजय कुमार वर्मा
लखनऊ। कांग्रेस संगठन के प्रति निष्ठा एवं आरटीआई के क्षेत्र में जागरूकता को देखते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस सूचना का अधिकार विभाग (आरटीआई) के प्रदेश चेयरमैन पुष्पेन्द्र श्रीवास्तव ने अनूप कुमार पाल को उत्तर प्रदेश कांग्रेस सूचना का अधिकार विभाग, जनपद लखनऊ का चेयरमैन मनोनीत किया है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय ने अनूप कुमार पाल को चेयरमैन बनाये जाने पर बधाई दी और अपेक्षा की है कि अनूप कुमार पाल (आरटीआई) के क्षेत्र में कार्य करते हुए कांग्रेस संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे। मौके पर रमेश श्रीवास्तव, सीमा देबनाथ, शशांक सक्सेना, अजय सिंह, किशन गुप्ता, राम आशीष मौर्य, अजय दुबे, लाल बहादुर मौर्य आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।

Check Also

पांच लाख फर्जी ई-मेल आईडी का खुलासा, कानपुर से आरोपी गिरफ्तार

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। उत्तर प्रदेश एटीएस ने बम से उड़ाने की धमकियों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *