Breaking News

उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य ने किये बाबा विश्वनाथ के दर्शन व सभी के कल्याण के लिए की पूजा- अर्चना

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
काशी। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पवित्र श्रावण मास की शिवरात्रि के पावन अवसर पर काशी स्थित बाबा विश्वनाथ धाम में देवाधिदेव महादेव भगवान शिव जी के ज्योतिर्लिंग का दर्शन-पूजन व जलाभिषेक किया व बाबा विश्वनाथ जी से समस्त देश व प्रदेशवासियों के सर्वकल्याण की प्रार्थना की।
उन्होंने वाराणसी में काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव जी के दर्शन व पूजन भी किया। उप मुख्यमंत्री श्री मौर्य ने उसके बाद वाराणसी स्थित संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 बिहारी लाल शर्मा से शिष्टाचार भेंट की और शैक्षणिक क्षेत्र से जुड़ें विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

Check Also

वाल्मीकि आश्रम में सीएम योगी ने की पूजा-अर्चना, सीता कुटिया के भी किए दर्शन

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार कानपुर। महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *