Breaking News

राष्ट्रीय स्वर्णकार मंच नौतनवां के मीडिया प्रभारी आकाश को मातृ शोक

 

– राष्ट्रीय स्वर्णकार मंच के राष्ट्रीय व प्रादेशिक पदाधिकारियों ने जताया दुःख, दिया श्रद्धांजलि।
वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अनुराग वर्मा
महाराजगंज। राष्ट्रीय स्वर्णकार मंच की नौतनवां मीडिया प्रभारी आकाश कुमार वर्मा की माता का एक वैवाहिक कार्यक्रम से लौटने के बाद हरासमेंट की शिकायत हुई और आकस्मिक निधन हो गया। नौतनवां नगर पालिका के राहुल नगर, वार्ड नंबर 17 निवासी आकाश वर्मा की माँ 62 वर्षीय इसरावती देवी पत्नी स्वर्गीय रामा प्रसाद वर्मा अपने पीछे 4 पुत्रों, 2 पुत्रियाँ एवं नाती पोता सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गई हैं।
राष्ट्रीय स्वर्णकार मंच के संस्थापक अध्यक्ष अजय कुमार स्वर्णकार, राष्ट्रीय अध्यक्ष मणिलाल वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष ऋषि मोहन वर्मा, प्रदेश महासचिव मोहन वर्मा, प्रदेश सचिव ठाकुर सोनी, प्रदेश सचिव आशीष वर्मा, रामबाबू सहित मंच के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्यों ने शोक संवेदना प्रकट किया तथा मृतक को श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस अवसर पर राजू पहलवान, विशाल वर्मा ने परिवार को ढांढस बंधाया । इस मौके पर संतोष वर्मा व नगर के तमाम स्वर्णकार बंधु मौजूद थे।

Check Also

सरयू के बीच नाव पर बीयर और मटन पार्टी, वायरल वीडियो के बाद चार आरोपी गिरफ्तार

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार अयोध्या। अयोध्या के पवित्र गुप्तार घाट पर सरयू नदी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES