Breaking News

मुख्यमंत्री ने रामधुन में गांधी को याद किया

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को महात्मा गांधी की पुण्य तिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। एक्स पर एक पोस्ट में सीएम योगी ने कहा, बापू के विचार ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ के संकल्प की सिद्धि का मार्ग प्रशस्त करते हैं। उनकी शिक्षाओं में रामराज्य और विश्व शांति की कामना का भाव अंतर्निहित है।
लखनऊ के हजरतगंज स्थित जीपीओ प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद मुख्यमंत्री शाम को शहीद स्मारक स्थल महात्मा गांधी मार्ग लखनऊ में स्वतंत्रता संग्राम में वीरगति प्राप्त ज्ञात-अज्ञात शहीदों को श्रद्धांजलि-पुष्पांजलि दीपदान एवं भजन संध्या कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। यहां मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उनके साथ नगर महापौर सुषमा खर्कवाल, मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी, विधायक योगेश शुक्ला, राम चन्द्र प्रधान, जय देवी, भाजपा नेता बुक्कल नवाब, महेन्द्र रस्तोगी, परमिंन्दर सिंह, मुख्य सचिव संजय प्रसाद, मंडल आयुक्त रोशन जैकब, जिलाधिकारी सूर्य प्रकाश गंगवार, एलडीएवीसी इंद्रमणि त्रिपाठी, जेसीपी उपेंद्र अग्रवाल, डीपी मध्य राहुल राज आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम में भातखंडे से आए कलाकारों ने रंजना वाजपेई के निर्देशन में महात्मा गांधी की प्रिय धुन ’वैष्णव जन तो तेने कहिए और रघुपति राघव राजा राम’ गीत प्रस्तुत कर माहौल को गांधीमय कर दिया था।

Check Also

ज्येष्ठ के पांचवें बड़े मंगल पर अजय राय ने किया सुंदरकांड पाठ, हनुमान मंदिरों में टेका माथा

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। ज्येष्ठ माह के पांचवें बड़े मंगल के पावन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES