Breaking News

मार्चपास्ट में यूपी एटीएस कमांडो को प्रथम स्थान, गवर्नर ने किया सम्मानित

– गणतंत्र दिवस का बीटिंग दि रिट्रीट (परिसमाप्ति समारोह) सम्पन्न
वेबवार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ।गणतंत्र दिवस के तीसरे दिन आज 29.01.2024 को सायं पुलिस लाइन लखनऊ में बीटिंग द रिट्रीट (परिसमाप्ति समारोह) सेना के पाइप एवं ड्रम बैण्ड, पीएसी का ब्रास बैण्ड, मिलिट्री के बैण्ड एवं होमगार्ड ब्रास बैण्ड द्वारा संयुक्त मधुर धुन के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यपाल श्रीमती आनंदी बेन पटेल रहीं। राज्यपाल द्वारा गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2024 के अवसर पर मार्चिंग के दौरान अच्छा प्रदर्शन करने वाली टोलियों में UPATS कमांडो को प्रथम स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया।
      ‘परिसमाप्ति समारोह’ की प्रथा उस पुरातन काल से चली आ रही है जब सूर्यास्त होने पर युद्ध बंद कर दिया जाता था। बिगुल पर रिट्रीट की धुन सुनते ही योद्धा युद्ध बंद कर देते थे और अपने शस्त्र समेट कर रणस्थल से अपने शिविरों को चले जाते थे। इसी कारण ‘रिट्रीट वादन’ के समय स्थिर खड़े रहने की प्रथा आज तक चली आ रही है। रिट्रीट के समय सेनाओं के झंडे और निशान उतार कर रख दिये जाते थे। नगाड़ा बजाना (ड्रम बीट्स) उस काल का प्रतीक है जब कस्बों तथा शहरों में रहने वाले सैनिकों को सायंकाल निश्चित समय पर अपने शिविरों में वापस बुला लिया जाता था। इन्हीं प्राचीन प्रथाओं के मेलजोल से वर्तमान ‘परिसमाप्ति समारोह’ का जन्म हुआ है।
        इस अवसर पर विजय कुमार डीजीपी, दुर्गा शंकर मिश्रा मुख्य सचिव, डॉ. रोशन जैकब मंडलायुक्त, सूर्यपाल गंगवार जिलाधिकारी, पवन सिंह चौहान विधायक सहित शासन व पुलिस के वरिष्ठ अधिकारीगण तथा सेना, पुलिस के अधिकारी/कर्मचारीगण आदि उपस्थित रहे।

Check Also

बजट सिर्फ आंकड़ों का नहीं, भारत के भविष्य का विजन: सीएम योगी

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES