Breaking News

उत्तर प्रदेश से ही करवट लेगी देश की राजनीति – अविनाश पांडेय

– राहुल गांधी का संघर्ष हमारी प्रेरणा का स्रोत हैं – अजय राय
वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में पूर्वांचल जोन की संगठन बैठक आज गोरखपुर में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी महासचिव, प्रभारी उत्तर प्रदेश श्री अविनाश पांडेय और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय के नेतृत्व में संपन्न हुई जिसमे पूर्वांचल जोन के 12 जिलों के ज़िला अध्यक्ष, पदाधिकारी और फ्रंटल विभागों के अध्यक्षों ने हिस्सा लिया। बैठक में मणिपुर से शुरु हुई राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के उत्तर प्रदेश चरण और आने वाले लोक सभा चुनावों को लेकर सुझाव और रणनीति पर चर्चा हुई।
बैठक में प्रदेश प्रभारी, कांग्रेस महासचिव अविनाश पांडेय ने बताया की आज की बैठक पदाधिकारियों से सुझाव लेने के लिए बुलाई गई थीं। बैठकों के अगले चरण में राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण पटेल सभी जिलों में बैठक करेंगे। 23 तारीख तक सभी जिलों की बैठक समाप्त करने का लक्ष्य भी प्रभारी ने निर्धारित किया। इस मौके पर अविनाश पांडेय ने पदाधिकारियों को ये संदेश दिया की आने वाले समय में उनकी मेहनत से उत्तर प्रदेश और उसके फलस्वरूप देश की राजनीति में बड़ा बदलाव आ सकता है इसीलिए अभी से लोकसभा चुनावों की तैयारी शुरू हो। प्रभारी अविनाश पांडेय ने बताया की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तैयारी का संदेश जनता तक पहुंचने के लिए केंद्रीय नेतृत्व का संदेश है की न्याय के लिए हो रही इस लड़ाई की बात समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचाई जाए जिसके लिए पदाधिकारियों को 5 बिंदुवार कार्यक्रम दिए।
बैठक में मौजूद प्रदेश प्रवक्ता पुनीत पाठक ने बताया की बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा की उत्तर प्रदेश कांग्रेस अन्याय और अत्याचार के खिलाफ़ खड़ी है और यही भारत जोड़ो न्याय यात्रा का संदेश हैं। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय जी ने कहा की हर आस्था का कांग्रेस पार्टी में सम्मान करते है और भाजपा आस्था का राजनीतीकरण करना बंद करे। कल अयोध्या में कांग्रेस कार्यकर्त्ता अनोखे लाल के साथ हुए घटना पर बोलते हुए उन्होंने कहा की ऐसी ही अराजकता भाजपा ने पुरे प्रदेश में फ़ैला रखी है और जिस तरह एक आम कांग्रेस कार्यकर्ता के साथ बदसलूकी हुई और झंडा फाड़ा गया उसी तरह जनता आने वाले चुनाव में भाजपा को सत्ता से बाहर करेगी। कल ज़िला मुख्यालयों पर हम गांधी प्रतिमा पे बैठेंगे और सबको सन्मति देने की राम धुन गाएंगे। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा की जिस तरह देश में राहुल गांधी न्याय के लिए लड़ रहे हैं वही पार्टी और कार्यकर्त्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है।
बैठक में मौजूद कांग्रेस विधायक वीरेन्द्र चौधरी ने कहा की कार्यकर्ता ही संगठन की रीड है और आने वाले भारत जोड़ो न्याय यात्रा में पूर्वांचल जोन की सहभागिता सबसे अधिक रहेगी।
इस अवसर पर बहुजन समाज पार्टी के पूर्व मण्डल कोऑर्डिनेटर डॉ प्रदीप निषाद, गोरखपुर विश्वविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष हरिसेवक निषाद समेत 17 नेताओं ने अपने सकड़ो समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली। बैठक में सभी वरिष्ठ नेता जिलाध्यक्ष, फ्रंटल विभागों के अध्यक्षों ने अपनी बात प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष रखी।

Check Also

एडीआरएम नीलिमा सिंह ने किया अयोध्या कैंट स्टेशन का निरीक्षण, गंदगी पर जताई नाराजगी

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमारअयोध्या। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल की अपर मंडल रेल प्रबंधक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES