Breaking News

अधिक से अधिक संख्या में महिला सशक्तिकरण हॉफ मैराथन में पंहुचकर समर्थन करें : सांसद कौशल किशोर

वेबवार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 02 नवंबर। मोहनलालगंज के सांसद एवं केन्द्र सरकार के राज्य मंत्री कौशल किशोर द्वारा प्रेस वार्ता में कहा कि भारत के प्रधानमंत्री द्वारा आजाद भारत में बनायी गयी नयी लोकसभा में “प्रथम नारी शक्ति वंदन अधिनियम को भारत के संविधान में संशोधन करके लोकसभा और विधानसभा में 33ः आरक्षण देकर महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए ऐतिहासिक कार्य किया गया है, जिसके समर्थन में लखनऊ में “महिला सशक्तिकरण हाफ मैराथन दौड़” का आयोजन सभी वर्गों, सभी समुदाय के समर्थन से किया जाएगा।
केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर ने कहा कि इस महिला हाफ मैराथन दौड़ में 18 वर्ष से ऊपर की महिलाएँ शामिल हो सकती है और इसके लिए 01 नवम्बर से 15 दिसम्बर तक, 45 दिन में अपना रजिस्ट्रेशन करा सकती है। महिला हाफ मैराथन दौड़ में रजिस्टर्ड प्रतिभागियों को 20 दिसम्बर से 25 दिसम्बर तक चेस्ट नम्बर एलाट किए जाएँगे। यह महिला हाफ मैराथन दौड़ 31 दिसम्बर 2023 को दिन में 11.00 बजे शुरू होगी और यह महिला हाफ मैराथन दौड़ भी 22 किमी की होगी, यह महिला हाफ मैराथन दौड़ दुबग्गा चैराहा से शुरू होगी और भिटौली तिराहा होते हुए वापस दुबग्गा चैराहा पर समापन होगी। प्रथम विजेता को तीन लाख व द्वितीय विजेता को दो लाख व तृतीय विजेता को एक लाख रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा इसके अलावा प्रथम दस में आने वाली महिलाओं को इक्कीस हजार, द्वितीय दस आने वाली महिलाओं को ग्यारह हजार, तृतीय दस आने वाली महिलाओं को एक्यावन सौ, चतुर्थ दस महिलाओं को एकतालिस सौ, पंचम दस महिलाओं को एकतीस सौ, षष्ठम् दस महिलाओं को इक्कीस सौ और सप्तम दस महिलाओं को ग्यारह सौ रुपए का प्रोत्साहन पुरस्कार, कुल 73 महिलाओं को पुरस्कार दिए जाएँगे। सभी प्रतिभागियों का रजिस्ट्रेशन निशुल्क है।
कौशल किशोर ने कहा कि यह महिला हाफ मैराथन दौड़ इस वर्ष का महिलाओं का सबसे बड़ा आयोजन होगा। हॉफ मैराथन को समर्थन करने के लिए महिलाएं पुरुष सभी धर्म और समाज के लोग 8055338897 नंबर पर मिस्ड कॉल करें टोल फ्री न. 1800 203 1220 जो सुबह 09 बजे से शाम 06 बजे तक चालू रहेगा।
केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर ने सभी देशवासियों से अपील की वह सभी माताएं बहनें और सभी लोग अधिक से अधिक संख्या में 31 दिसंबर को इस महिला सशक्तिकरण हॉफ मैराथन में पंहुचकर समर्थन करें।

Check Also

केंद्रीय बजट विकसित भारत 2047 की दिशा में सशक्त कदम: रोहित अग्रवाल

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमारलखनऊ। राष्ट्रीय लोक दल के प्रदेश अध्यक्ष (व्यापार) रोहित अग्रवाल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES