Breaking News

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने स्वच्छता अभियान की अगुवाई की

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 02 अक्टूबर। भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को प्रदेश के शहरों, गांवों, गली, मोहल्लों, मठ-मंदिरो, विद्यालयों तथा सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छताग्रह के साथ स्वच्छता अभियान चलाया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छताग्रह का संदेश लेकर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी तथा प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने राजधानी लखनऊ में स्वच्छता अभियान की अगुवाई की और सड़को पर निकलकर सफाई करते हुए जनमनास को स्वच्छता के लिए प्रेरित किया।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन से प्रारम्भ हुए सेवा पखवाड़ा के तहत आयोजित स्वच्छता अभियान में प्रदेश सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों तथा पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता ने स्वच्छता अभियान से स्वच्छ भारत -सुन्दर भारत -स्वस्थ भारत -समृद्ध भारत का संदेश दिया।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने आलमबाग लखनऊ में प्राइमरी पाठशाला से स्वच्छता अभियान प्रारम्भ किया। इससे पूर्व संविधान शिल्पी ‘भारत रत्न‘ डॉ० भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि आज देश कें जनमानस के विचार और व्यवहार में स्वच्छता का भाव मजबूती के साथ दृढ़ हुआ है। जिससे देश की तस्वीर बदली है और इस बदली हुई तस्वीर की चमक पूरा विश्व देख रहा है।
पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन)ं धर्मपाल सिंह ने लखनऊ के फैज़ुल्लागंज वाल्मीकि बस्ती में स्वच्छता अभियान को गति प्रदान की।

Check Also

S. R. ग्लोबल स्कूल का कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन, हार्दिक ने 98% अंकों के साथ किया टॉप

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ । एस.आर. ग्लोबल स्कूल, लख ने कक्षा 10 की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES