Breaking News

उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के तत्वधान मे व्यापारियों ने बाजारों में सफाई की

– स्वच्छता को अपनाएंगे, भारत को स्वस्थ बनाएंगे” – संजय गुप्ता
वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 1 अक्टूबर। गांधी जयंती के पूर्व दिवस पर स्वच्छता अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत एक तारीख- एक घंटा कार्यक्रम के अंतर्गत उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के तत्वाधान में राजधानी के व्यापारियों ने अपनी बाजारो में स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया।
भूतनाथ मार्केट, इन्दिरा नगर में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारियों ने बाजारों की सड़को पर झाडू लगा कर सफाई की तथा” स्वच्छता जागरूकता मार्च” निकाला। इस अवसर पर व्यापारियों ने “हमारी बाजार- हमारी जिम्मेदारी”,” हमारा लखनऊ- हमारी जिम्मेदारी”, “हमारा देश- हमारी जिम्मेदारी”, “स्वच्छ रहेंगे -स्वस्थ रहेंगे”, “स्वच्छता को अपनाना है- भारत को स्वस्थ बनाना है” के नारे भी लगाए। इस अवसर पर नगर निगम जोन 7 की जोनल अधिकारी श्रीमती प्रज्ञा सिंह भी मौजूद रहीं।
व्यापार मंडल के पदाधिकारीयो द्वारा पत्रकारपुरम, गुईन रोड, रिंग रोड, अमीनाबाद , गौरी बाजार, गोला मार्केट सदर में भी स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भूतनाथ मार्केट में “स्वच्छता जागरूकता मार्च” में अध्यक्ष कमल अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, राजेश सक्सेना, ज्ञान प्रकाश सिंह, सुमित सिंह, प्रमोद बंसल, सौरभ अरोरा, राजेश श्रीवास्तव, जयदेव चटर्जी, उमेश वर्मा ,नवीन साहू, पवन बंसल, अनिल द्विवेदी, अजीत वर्मा, संजय रत्तानी, मुदित कौशिक, प्रवीण मिश्रा, विजय अग्रवाल, मोहम्मद फ़राज़, अमिताभ श्रीवास्तव, विवेक श्रीवास्तव, श्याम सुंदर अग्रवाल शामिल हुए।
पत्रकारपुरम में गिरीश भार्गव, रिंग रोड पर श्याम जी शर्मा, अमीनाबाद गुइंन रोड पर हिमांशु गुप्ता, तथा सदर गोला बाजार में अध्यक्ष अखिल ग्रोवर के नेतृत्व में स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित हुआ।

Check Also

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस व होली उत्सव पर आईएमए में जुटे चिकित्सक, महिला डॉक्टरों को मिला सम्मान

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) लखनऊ और लखनऊ ऑब्स्टेट्रिक्स …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES