Breaking News

रक्षाबन्धन पर महिलाओं के लिए सरकारी बसों में निःशुल्क बस यात्रा : मुख्यमंत्री

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 28 अगस्त। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाई.बहन के पारस्परिक अटूट प्रेम- स्नेह व विश्वास के पावन पर्व रक्षाबन्धन के अवसर पर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की समस्त श्रेणी की बसों में माताओं, बहनों तथा बेटियों के लिए निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा प्रदान करने के निर्देश दिये हैं।
यह जानकारी आज यहां देते हुए राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि निःशुल्क बस सेवा 48 घण्टे के लिए उपलब्ध होगी। दिनांक 29 अगस्त 2023 की रात्रि 12 बजे से दिनांक 31 अगस्त 2023 की रात्रि 12 बजे तक माताओं बहनों तथा बेटियों के लिए निःशुल्क बस सेवा उपलब्ध रहेगी।

Check Also

राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर राज्यपाल ने बढ़ाया बुनकरों का हौसला, हस्तशिल्प विश्वविद्यालय की स्थापना पर दिया जोर

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES