Breaking News

प्रदेश कांग्रेस की नई मीडिया टीम घोषित की, 15 प्रवक्ता और 17 मीडिया पैनलिस्ट बनाए गए

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 27 अगस्त। लोकसभा चुनाव 2024 के तहत कांग्रेस ने तैयारी को तेज कर दिया है, इसी क्रम में आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने प्रदेश कांग्रेस की नई मीडिया टीम घोषित की है जिसमें पुराने चेहरों के साथ नए चेहरों को भी शामिल किया गया है। 15 प्रवक्ताओं और 17 मीडिया पैनलिस्टों की मीडिया कमेटी में कांग्रेस के उदयपुर चिंतन शिविर की घोषणाओं को लागू किया गया है और सभी जाति वर्ग के लोगों को प्रतिनिधित्व दिया गया है। अधिकांश चेहरे युवा है जो 50 साल से कम उम्र के हैं, मीडिया टीम में डा सी.पी. रॉय, अंशू अवस्थी, डा अमरनाथ पासवान, प्रोफेसर हिलाल अहमद नकवी, पुनीत पाठक, संजीव कुमार सिंह, अनिल यादव नोएडा, कुंवर सिंह निषाद, राहुल राजभर, डॉक्टर मनीष श्रीवास्तव हिंदवी, उमाशंकर पांडे, डॉक्टर अलीमुल्लाह खान, प्रियंका गुप्ता, सुशील पासी और तनुज पुनिया को प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई है और मीडिया पैनलिस्ट के रुप में डा कुलभूषण त्रिपाठी, रफत फातिमा, अभिमन्यु त्यागी, आस्था तिवारी, डॉक्टर सुधा मिश्रा, डॉ अनु प्रसाद पासवान, सुचि विश्वास, एडवोकेट प्रदीप सिंह, डॉक्टर सुधांशु बाजपेई, तमजीद अहमद, प्रेम नारायण पाल, सलमान इम्तियाज अंसारी, डॉ राजकुमार मौर्य, सचिन रावत, गौरव जैन, रोहन सिंह और शैलेंद्र सिंह को स्थान मिला है।

Check Also

ग्रामीण कौशल्य योजना के तहत 29.50 करोड़ रुपये की सब्सिडी स्वीकृत : केशव प्रसाद मौर्य, उपमुख्यमंत्री

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के तहत वित्तीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES