Breaking News

PAC कर्मियों के लिए 36 नये वाहन खरीदने हेतु आदेश निर्गतः प्रमुख सचिव गृह

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 12अगस्त। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के जनपदों में तैनात पीएसी कर्मियों के लिये पीएसी के निष्प्रयोज्य वाहनों के प्रतिस्थापन हेतु नये वाहनों के क्रय के सम्बन्ध में 749 लाख रूपये से अधिक की धनराशि की स्वीकृति प्रदान कर दी है। प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस एवं पीएसी आधुनिकीकरण के तहत ट्रक, बस, कार, क्रेन आदि वाहनों के क्रय हेतु 749 लाख रूपये से अधिक की धनराशि के आदेश निर्गत कर दिये गये है।
प्रमुख सचिव गृह ने बताया कि स्वीकृत धनराशि से 10 ट्रक, 09 बस, 03 टाटा 207, 10 कारे, 01 मोटरसाइकिल, 01 टाटा 407 एवं 02 क्रेनों कुल 36 वाहनों का क्रय किया जायेगा। प्रमुख सचिव गृह ने यह भी बताया कि उच्च गुणवत्ता वाले वाहनों के क्रय हेतु स्वीकृत धनराशि का उपयोग निर्धारित समयावाधि में करने के निर्देश दिये गये है ताकि वाहनों का बेहतर उपयोग हो सके।

Check Also

भारत–कनाडा व्यापारिक रिश्तों को नई मजबूती देने पर जोर

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से शनिवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES