Breaking News

तिरुपति ज्वेलर्स लूटकांड : संजय गुप्ता ने पुलिस टीम की प्रसंशा के साथ माल के बरामदगी की मांग की

वेबवार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ मोहन वर्मा
लखनऊ 16 दिसम्बर। तिरुपति ज्वेलर्स लूट एवं गोलीकांड दो लुटेरों को पकड़े जाने पर उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ने शेष 2 फरार की गिरफ्तारी व मॉल बरामद करने की मांग की।
तिरुपति ज्वेलर्स लूट कांड एवं गोली कांड के दो लुटेरों को पकड़े जाने पर उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ने संतोष जताया तथा पुलिस अधिकारियों एवं टीम की प्रशंसा करते हुए फरार दो लुटेरों को शीघ्र पकड़ने एवं लूटा गया पूरा माल शीघ्र बरामद करने की मांग की। इस अवसर पर संजय गुप्ता के साथ भुक्तभोगी व्यापारी निखिल अग्रवाल ,ट्रांस गोमती उपाध्यक्ष ब्रह्म प्रकाश अवस्थी, कपूरथला अध्यक्ष राजवीर सिंह, उपाध्यक्ष राजीव रस्तोगी, उपाध्यक्ष आदित्य अग्रवाल ज्वाइंट कमिश्नर नीलाब्जा चौधरी एवं ए डी सी पी सुश्री प्राची सिंह से उनके कार्यालय में मिले व्यापारियों ने खुलासे के लिए पुलिस अधिकारियों एवं खुलासे में शामिल टीम की प्रशंसा की एवं बधाई दी तथा साथ ही व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने पुलिस अधिकारियों से अन्य फरार लुटेरों को शीघ्र गिरफ्तार करने तथा लूटा गया माल बरामद करने की मांग की।

Check Also

केजीएमयू में 8-9 अगस्त को पीएच समिट, पल्मोनरी हाइपरटेंशन की समय पर पहचान पर होगा मंथन

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) के पल्मोनरी एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES