Breaking News

अखिलेश यादव ने धनतेरस, दीपावली, गोवर्धनपूजा तथा भाईदूज की बधाई दी

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 2 नवम्बर| समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सभी प्रदेशवासियों को धनतेरस, दीपावली, गोवर्धनपूजा तथा भाईदूज की बधाई देते हुए सबके सुखद एवं स्वस्थ जीवन की कामना की है।
श्री यादव ने कहा है कि भारत में सभी पर्वो का संदेश परस्पर सहयोग, सौहार्द तथा सद्भाव को बढ़ावा देने का है। अंधकार से प्रकाश की ओर समाज और राष्ट्र को ले जाने का संकल्प है। ये त्योहार हमें अंधविश्वास और रागद्वेष की भावना से छुटकारा पाने की भी प्रेरणा देते हैं।
श्री यादव ने कहा है कि आज सत्ता तंत्र ने अपनी कुनीतियों से जनमानस और किसानों-नौजवानों को हताशा के अंधेरे में ढकेल दिया है। दीपावली का पर्व इनसे मुक्ति का संकल्प दिवस होगा।

Check Also

राज्यपाल से राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय के प्रशिक्षु अधिकारियों की शिष्टाचार भेंट

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल से सोमवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES