Breaking News

लूटे हुए सोने के आभूषण के साथ 3 गिरफ्तार

वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/ मोहन वर्मा
भदोही/ दिनांक 20.10.2021 को थाना गोपीगंज पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर कठौता मोड़ जीटी रोड कट के पास से 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से लूटा हुआ सोने का आभूषण, 02 अवैध तमंचा, 04 जीवित कारतूस, 02 मोटर साइकिल बरामद हुई।
उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी हैं, जिसमें अभियुक्त विपिन कुमार के विरूद्ध जनपद भदोही, प्रयागराज के विभिन्न थानों पर लूट,चोरी, आर्म्स एक्ट, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, गैंगेस्टर एक्ट आदि 14 अभियोग व अभियुक्त राजेश के विरूद्ध जनपद भदोही, सोनभद्र के विभिन्न थानों पर हत्या, लूट, आर्म्स एक्ट, गैंगेस्टर एक्ट आदि के आधा दर्जन अभियोग पंजीकृत हैं। गिरफ्तार अभियुक्त विपिन कुमार थाना गोपीगंज पर पंजीकृत अभियोग में वांछित चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु जनपद स्तर से 10 हजार रूपये का पुरस्कार घोषित था।
गिरफ्तार अभियुक्त
1- विपिन कुमार निवासी मवैया थाना औद्योगिकनगर क्षेत्र जनपद प्रयागराज।
2-राजेश निवासी केदारपुर थाना गोपीगंज जनपद भदोही।
3-धीरज निवासी बैदाखास थाना गोपीगंज जनपद भदोही।

Check Also

वाल्मीकि आश्रम में सीएम योगी ने की पूजा-अर्चना, सीता कुटिया के भी किए दर्शन

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार कानपुर। महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *