Breaking News
PTI02_05_2021_000214B

देश के विकास का रास्ता खेत और खलिहानों से होकर जाता है – चौधरी जयन्त सिंह

वेबवार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 2 अक्टूबर। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयन्त सिंह ने ग्राम पंचायत को लोकतंत्र की प्राथमिक इकाई मानते हुए प्रदेश के सभी नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों को बधाई देते हुए उनसे ग्रामीण विकास के संसाधनों को जुटाते हुए अधिक उत्तरदायित्व के निर्वहन की अपेक्षा की है।उन्होंने कहा कि किसान मसीहा चौ.चरण सिंह जी का विश्वास था कि देश के विकास का रास्ता खेत और खलिहानों से होकर जाता है।समस्त ग्राम प्रधानों को इसी भावना से गाँवों के विकास का रथ चलाना चाहिए।
श्री सिंह ने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 243 के 73 वें संसोधन के द्वारा पंचायती राज व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के साथ साथ ग्राम प्रधानों को समुचित अधिकार प्रदान किए गए थे परन्तु अभी तक समस्त राज्यों में यह व्यवस्था पूर्ण रूप से अमल में नहीं आ सकी है क्योंकि कतिपय राज्यों में प्रशासनिक हस्तक्षेप ग्रामीण विकास में बाधक बना रहता है।ऐसी स्थिति में ग्राम प्रधानों को विकास कार्य कराने के साथ साथ अपने अधिकारों की माँग भी उठानी चाहिए ताकि वे अपने कर्तव्यों का भलीभांति निर्वाह कर सकें।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि विधानसभा चुनाव 2022 की दृष्टि से राष्ट्रीय लोकदल के तैयार होने वाले घोषणा पत्र के लिए लोकसंकल्प समिति के माध्यम से हजारों ग्राम प्रधानों के बहुमूल्य सुझाव प्राप्त हो रहे हैं।उन्होंने कहा कि लोकसंकल्प के लिए ह्वाट्सएप नम्बर 8307959595 पर भी विकास के शुभचिंतक अपने सुझाव भेज सकते हैं।उन्होंने विश्वास दिलाते हुए कहा कि राष्ट्रीय लोकदल का घोषणा पत्र आम जनता की समस्याओं के निराकरण का दस्तावेज होगा।

Check Also

टैबलेट पाकर खुशी से खिले छात्र-छात्राओं के चेहरे, बोले-पढ़ाई आसान होगी

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। सरोज इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट लखनऊ में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES
  • World N/A
    World
    Confirmed: N/A
    Active: N/A
    Recovered: N/A
    Death: N/A
  • World N/A
    World
    Confirmed: N/A
    Active: N/A
    Recovered: N/A
    Death: N/A