Breaking News

गणतंत्र दिवस पर संविधान के साथ नदियों की सुरक्षा का संकल्प जरूरी: अखिलेश यादव

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए संविधान की मूल भावना को आत्मसात करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि 26 जनवरी का दिन हमें उस संविधान की याद दिलाता है, जो देश को सही रास्ता दिखाता है और सभी नागरिकों को समान अधिकार प्रदान करता है। इस अवसर पर प्रत्येक नागरिक को संविधान के प्रति निष्ठा और सम्मान का संकल्प लेना चाहिए।

अखिलेश यादव ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर द्वारा दिए गए संविधान के अनुसार देश को चलाकर ही लोकतंत्र को मजबूत बनाया जा सकता है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि सामाजिक न्याय, समानता और भाईचारे की भावना को आगे बढ़ाना ही गणतंत्र दिवस का वास्तविक संदेश है। उन्होंने सरकार से अपेक्षा की कि वह संविधान की भावना के अनुरूप नीतियां बनाकर आम जनता के हितों की रक्षा करे।

पर्यावरण और जनस्वास्थ्य पर चिंता जताते हुए सपा अध्यक्ष ने कहा कि देश की लगभग 70 नदियां गंभीर रूप से प्रदूषित हैं और कई नदियों में यूरेनियम जैसे खतरनाक तत्व पाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह स्थिति बेहद चिंताजनक है, लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण है कि सरकार को यह तक स्पष्ट जानकारी नहीं है कि देश के पीने के पानी में क्या-क्या घातक तत्व मौजूद हैं। अखिलेश यादव ने सरकार से जल, पर्यावरण और जनस्वास्थ्य को लेकर गंभीर और जिम्मेदार कदम उठाने की मांग की।

Check Also

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में खेली गयी फूल और अबीर – गुलाल की होली

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के पावन पर्व …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES