Breaking News

नगर आयुक्त के नाम से फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट, कर्मचारी से रुपये मांगने की कोशिश

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
गोरखपुर। साइबर ठगों ने एक बार फिर नगर निगम के उच्चाधिकारी को निशाना बनाते हुए नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल के नाम से फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाकर ठगी की कोशिश की है। इस मामले में नगर निगम के एक कर्मचारी से रुपये की मांग की गई, हालांकि कर्मचारी की सतर्कता से ठगी होने से बच गई। घटना सामने आने के बाद नगर आयुक्त ने सभी कर्मचारियों को सतर्क रहने की अपील की है और पुलिस को भी इसकी सूचना दे दी गई है।
जानकारी के अनुसार नगर निगम के एक कर्मचारी के मोबाइल पर एक अनजान नंबर से मैसेज आया, जिस पर नगर आयुक्त की फोटो लगी हुई थी। मैसेज में लिखा था, ‘हेलो आप कैसे हैं और इस समय कहां हैं।’ कर्मचारी ने इसे नगर आयुक्त का संदेश समझते हुए जवाब दिया और आगे आदेश पूछे। इसके बाद ठग ने कहा कि उसे एक जरूरी काम करवाना है और तत्काल मदद की आवश्यकता है। कुछ देर बाद कर्मचारी से एक एग्जीक्यूटिव प्रॉस्पेक्ट्स अकाउंट में राशि जमा कराने का अनुरोध किया गया। ठग ने यह भी लिखा कि ऑनलाइन बैंकिंग में समस्या होने के कारण वह स्वयं भुगतान नहीं कर पा रहा है और बाद में रकम लौटा देगा। कर्मचारी को संदेह होने पर उसने इसकी जानकारी अपने उच्चाधिकारियों को दी, तब जाकर फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि जिस नंबर से मैसेज भेजा गया था, वह विदेश, संभवतः वियतनाम का है। गौरतलब है कि इससे पहले भी एक वर्ष पूर्व नगर आयुक्त के नाम से इसी तरह का फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाकर ठगी की कोशिश की जा चुकी है।
नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने कर्मचारियों से अपील की है कि इस प्रकार के किसी भी संदिग्ध मैसेज पर विश्वास न करें, तत्काल उसे रिपोर्ट कर ब्लॉक करें और किसी भी स्थिति में धनराशि का लेनदेन न करें।

Check Also

एडीआरएम नीलिमा सिंह ने किया अयोध्या कैंट स्टेशन का निरीक्षण, गंदगी पर जताई नाराजगी

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमारअयोध्या। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल की अपर मंडल रेल प्रबंधक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES