Breaking News

वाराणसी में 9-10 दिसंबर को होगा द्वितीय रोजगार महाकुंभ, 293 कंपनियां करेंगी भर्ती

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश “हर हाथ को काम, हर युवा को सम्मान” को आगे बढ़ाते हुए प्रदेश में रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाया है। प्रमुख सचिव श्रम डॉ. एम.के. शन्मुगा सुंदरम के अनुसार प्रथम रोजगार महाकुंभ 2025 का सफल आयोजन लखनऊ में किया गया था, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं को देश और विदेश में नियुक्ति मिली। इसी क्रम में अब द्वितीय रोजगार महाकुंभ 2025 का आयोजन 9 और 10 दिसंबर को वाराणसी के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, करौंदी में किया जाएगा।
इस रोजगार महाकुंभ में कुल 293 प्रतिष्ठित निजी कंपनियां भाग लेंगी, जो विभिन्न क्षेत्रों में 27,385 रिक्तियों पर भर्ती करेंगी। अब तक 21,685 युवाओं ने ऑनलाइन पंजीकरण करा लिया है। अभ्यर्थियों का प्रवेश क्यूआर कोड स्कैनिंग के माध्यम से किया जाएगा, ताकि प्रक्रिया सुचारू और पारदर्शी बनी रहे। महाकुंभ में संयुक्त अरब अमीरात, ओमान और सऊदी अरब की 14 विदेशी कंपनियां भी रोजगार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिभाग कर रही हैं। प्रमुख सचिव ने स्पष्ट किया कि इजरायल की कोई भी कंपनी इस आयोजन में शामिल नहीं होगी।
आयोजन की तैयारियों की समीक्षा के लिए श्रम मंत्री अनिल राजभर, प्रमुख सचिव श्रम, जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार, मुख्य विकास अधिकारी प्रखर कुमार सिंह, अपर निदेशक सेवायोजन पी.के. पुंडीर समेत अन्य अधिकारी स्थल पर मौजूद रहे।

Check Also

चिकनकारी और ज़री-जरदोज़ी कारीगरों को मिलेगा प्रशिक्षण व टूलकिट, 31 जुलाई तक करें आवेदन

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। एक जनपद एक उत्पाद (ओडीओपी) योजना के तहत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES