Breaking News
Untitled design - 2

भाई दूज के पावन पर्व पर शीतकाल के लिए बंद होंगे यमुनोत्री धाम के कपाट, अब छह माह यहां होंगे दर्शन

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
बडकोट ( उत्तरकाशी)। आज दशहरा पर यमुनोत्री धाम के कपाट बंद करने की तिथि घोषित की गई। 23 अक्टूबर को यमुनोत्री धाम के कपाट बंद कर दिए जाएंगे।
यमुनोत्री धाम के कपाट भैया दूज के पावन पर्व पर शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। दशहरा पर्व पर मां यमुना के शीतकालीन प्रवास खरसाली गांव में स्थित यमुना मंदिर में आहूत बैठक में यमुनोत्री धाम के कपाट बंद की तिथि मुहुर्त निकाला गया।
गुरुवार 23 अक्टूबर को को विधि-विधान से धन लग्न अमृत वेला पर दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर यमुनोत्री धाम के कपाट बंद कर दिए जाएंगे। यमुनोत्री मंदिर समिति के प्रवक्ता पुरुषोत्तम उनियाल ने बताया कि विधि-विधान के साथ विशाखा नक्षत्र आयुष्मान योग धनु लग्न अमृत वेला में छह माह शीतकाल के लिए कपाट बंद होंगे।
अब छह माह शीतकाल में मां यमुना के मायके खरसाली गांव में स्थित यमुना मंदिर मां यमुना के दर्शन और पूजा अर्चना की होंगे। इससे पहले सुबह मां यमुना के भाई सोमेश्वर महाराज शनिदेव की डोली यमुनोत्री धाम अपनी बहन को लेने रवाना होगी।

Check Also

30 लाख का इनामी नक्सली कमांडर बृजेश गंझू एटीएस से मुठभेड़ में ढेर

– मुठभेड़ में शामिल UP ATS की टीम को पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 ने की 02 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES