Breaking News

रालोद महासचिव अनिल दुबे का भव्य स्वागत, सैकड़ों ने थामा पार्टी का दामन

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
सुल्तानपुर। राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय महासचिव अनिल दुबे का लोहरामऊ पहुंचने पर रालोद कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत और अभिनंदन किया। इस अवसर पर सैकड़ों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
अनिल दुबे ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि एनडीए सरकार किसानों और समाज के सभी वर्गों के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने गैस की कीमतें कम कर आम जनता को राहत दी है। दुबे ने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर सदस्यता अभियान को गति देने की अपील की। इस दौरान उन्होंने पार्टी के सिद्धांतों और विचारों को साझा किया, जिससे प्रभावित होकर बड़ी संख्या में लोग रालोद से जुड़े। सदस्यता लेने वालों में प्रधान नटौली कला अशोक पांडे, रामहित निषाद, प्रधान ओमप्रकाश पांडे, बीडीसी संतोष निषाद और तस्लीम अहमद समेत सैकड़ों लोग शामिल रहे। आयोजन का नेतृत्व ज्ञान प्रकाश पांडे ने किया। इस अवसर पर अविनाश पांडे, शैलेंद्र द्विवेदी, आशुतोष झा लकी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Check Also

गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी ने खेली होली, बोले- समरसता और राष्ट्रभक्ति ही हमारी ताकत

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमारगोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्री गोरखनाथ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES