Breaking News

यूपी दरोगा भर्ती: सात लाख आवेदन, 11 सितंबर तक मौका

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में दरोगा और समकक्ष पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया अंतिम चरण में है। प्रदेश पुलिस में उपनिरीक्षक और समकक्ष 4543 पदों के लिए 11 सितंबर तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। अब तक लगभग सात लाख युवाओं ने आवेदन कर अपने भविष्य को सुनिश्चित करने की दिशा में कदम बढ़ा लिया है। भर्ती में तेजी से बढ़ते आवेदन संख्या के चलते यह संभावना जताई जा रही है कि अंतिम दिनों में और अधिक अभ्यर्थी आवेदन करेंगे।
यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने 12 अगस्त को दरोगा और समकक्ष पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे। इन पदों में उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस के 4242, पीएसी के प्लाटून कमांडर के 135, विशेष सुरक्षा बल के प्लाटून कमांडर के 60 और महिला प्लाटून कमांडर के 106 पद शामिल हैं। महिला प्लाटून कमांडर के पद लखनऊ, गोरखपुर और बदायूं में पीएसी महिला वाहिनी के लिए आरक्षित हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद बोर्ड द्वारा अभ्यर्थियों का चयन कई चरणों में किया जाएगा। पहले परीक्षण और दस्तावेज़ सत्यापन किया जाएगा, उसके बाद लिखित परीक्षा की तैयारियों को अमली जामा पहनाया जाएगा। अनुमान है कि यह परीक्षा दिसंबर माह में आयोजित की जा सकती है। इसके अलावा अक्टूबर में बोर्ड द्वारा कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए के 930 पदों और उपनिरीक्षक (गोपनीय), सहायक उपनिरीक्षक (लेखा और लिपिक) के 921 पदों पर लिखित परीक्षा आयोजित करने की तैयारी की जा रही है।
अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम समय तक आवेदन प्रक्रिया को स्थगित न करें और निर्धारित वेबसाइट के माध्यम से समय रहते फॉर्म भरें। यह भर्ती प्रदेश में युवाओं को सरकारी नौकरी पाने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान कर रही है।

Check Also

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में खेली गयी फूल और अबीर – गुलाल की होली

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के पावन पर्व …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES