Breaking News

बाल कलाकारों में अनूप जलोटा ने संगीत के प्रति नई ऊर्जा का संचार किया

– सीएमएस में शुरू हुआ चार दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय संगीत सम्मेलन
– 500 से अधिक बाल कलाकार भाग ले रहे हैं
– श्रीलंका और नेपाल से भी आये कलाकार

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार

लखनऊ। सिटी मॉन्टेसरी स्कूल, राजाजीपुरम प्रथम कैंपस में चार दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय संगीत सम्मेलन का रंगारंग आगाज़ हो गया। उद्घाटन समारोह में भजन सम्राट पद्मश्री अनूप जलोटा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और फीता काटकर सम्मेलन का विधिवत शुभारंभ किया। अनूप जलोटा की मौजूदगी और उनके विचारों ने समारोह में संगीत के प्रति नई ऊर्जा का संचार कर दिया। यह सम्मेलन 21 से 24 अगस्त तक आयोजित किया जा रहा है।
सम्मेलन में श्रीलंका, नेपाल और भारत के विभिन्न राज्यों से आए 500 से अधिक बाल कलाकार भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम में भातखंडे यूनिवर्सिटी की कुलपति मांडवी सिंह, तबला वादक नीरज कुमार, बाँसुरी वादक कार्तिकेय वशिष्ठ और लंदन की ए.बी.आर.एस.एम. की इंडिया हेड सोनिया खान भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।
अनूप जलोटा ने सीएमएस की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के मंचों से बच्चों को न केवल अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है, बल्कि यह उनके मानसिक और भावनात्मक विकास में भी मददगार होता है। सम्मेलन की संयोजिका व प्रधानाचार्या निशा पांडेय ने बताया कि प्रतिभागियों के लिए एकल गायन, एकल वादन, समूह गान, रॉक बैंड, ताल तरंग और पेपर प्रेजेंटेशन जैसी प्रतियोगिताएं रखी गई हैं। प्रतियोगिताएं 22 अगस्त से सीएमएस कानपुर रोड ऑडिटोरियम में शुरू होंगी।

Check Also

पालि साहित्य से विश्व को शांति और समानता का संदेश, अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में गूंजा समरसता का स्वर

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ/मेरठ। पालि दिवस के अवसर पर आयोजित 17वें अंतर्राष्ट्रीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES