Breaking News

कार्यकर्ता बूथ को मजबूत करें और वोटर लिस्ट को ठीक कराने का काम करें: अखिलेश यादव

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। 2027 का विधानसभा चुनाव देश की राजनीति को बदलने वाला साबित होगा। चुनावों में भाजपा की धांधली रोकना होगा। भाजपा की साजिशों से सावधान रहना होगा। समाजवादी पार्टी के सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर बूथ स्तर तक पार्टी संगठन को मजबूत बनाकर भाजपा का सफाया करना होगा। सपा प्रमुख अखिलेश यादव पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे। उनके सम्बोधन के पूर्व स्टैण्डअप कॉमेडियन राजीव निगम की ‘‘बहुत हुआ सम्मान‘‘ कमेडी को सराहा।
समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में डॉ. राममनोहर लोहिया सभागार में एकत्र पार्टी कार्यकर्ताओं को सोमवार को सम्बोधित करते हुए श्री यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी पीडीए की रणनीति से भाजपा को हराने का काम करेगी। भाजपा सरकार पीडीए के साथ अन्याय, अत्याचार कर रही है। भाजपा पीडीए विरोधी है। पीडीए का आरक्षण और हक छीन रही है। पीडीए एक भावनात्मक गठबंधन है। भाजपा षडयंत्रकारी पार्टी है। समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता सावधानी के साथ बूथ को मजबूत करने और वोटर लिस्ट को ठीक कराने का काम करें। वोटर लिस्ट में नये वोटरों और छूटे वोटरों का नाम जुड़वाना है। जनता के बीच पहुंचकर भाजपा के साजिश और षडयंत्र का पर्दाफाश करना है।
श्री यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार, लूट, अराजकता चरम पर है। इस सरकार में हर विभाग और हर कार्य में भ्रष्टाचार है। प्रदेश में ऐसा भ्रष्टाचार और लूट कभी किसी सरकार में नहीं हुई। ट्रांसफर पोस्टिंग में जमकर उगाही चल रही है। भ्रष्टाचार के पैसे के बंटवारे के लिए मंत्री-अधिकारी से लेकर हर स्तर पर लड़ाई चल रही है। जनता ने लोकसभा चुनाव में भाजपा को सबक सिखाया है। अयोध्या में जनता ने भाजपा को हराकर उसकी साम्प्रदायिक राजनीति का अंत कर दिया है। 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा का सफाया करने जा रही है।
इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व सांसद उदय प्रताप सिंह, शिव पाल सिंह यादव, धर्मेन्द्र यादव, जावेद अली, राजेन्द्र चैधरी, श्याम लाल पाल, नबाव इकबाल महमूद, रविदास मेहरोत्रा, संग्राम सिंह, आशु मलिक, अम्बिका चैधरी, योगेश प्रताप सिंह, डॉ. राजपाल कश्यप, रीबू श्रीवास्तव, फाखिर सिद्दीकी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।

Check Also

बजट सिर्फ आंकड़ों का नहीं, भारत के भविष्य का विजन: सीएम योगी

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES