Breaking News

मान्यवर कांशीराम जयंती पर सपाइयों ने माल्यार्पण कर नमन किया

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। समाजवादी पार्टी मुख्यालय, लखनऊ सहित प्रदेश के सभी जनपदों में मान्यवर कांशीराम की जयन्ती सादगी से मनाई गई। राज्य मुख्यालय, लखनऊ में मान्यवर कांशीराम के चित्र पर पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चैधरी ने माल्यार्पण कर नमन किया।
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मान्यवर कांशीराम की स्मृति को नमन करते हुए एक वक्तव्य में कहा है कि वे एक सुलझे हुए राजनेता तथा समाज सुधारक थे। उन्होंने बहुजनों के राजनीतिक सशक्तिकरण तथा उनके उत्थान के लिए निरन्तर संघर्ष किया। दलितों, वंचितों की आवाज उठाने में वे कभी पीछे नहीं रहे। मान्यवर कांशीराम ने सामाजिक समानता तथा सामाजिक न्याय के लिए प्रतिबद्ध थे। वे दलितों, शोषितों के मसीहा थे। राजनीति में दलितों की राजनीतिक भागीदारी सुरक्षित करने में उनके प्रयासों को हमेशा याद किया जाएगा।
कांशीराम को रविदास मेहरोत्रा एवं राजेन्द्र कुमार विधायकगण, आर0एस0 कुशवाहा राष्ट्रीय सचिव, कृष्ण कन्हैया पाल राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता सभा ने भी उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में महफूज खां पूर्व एमएलसी, संदीप यादव, अंकित मौर्य, प्रदीप सिंह पन्नू, एस0के0राय, अरविन्द गुड्डू, ताराचन्द्र, राजेश यादव, अनिल यादव, राज शाहनी, लालजीत क्रान्तिकारी, सचिन यादव, शिवकुमार, नकी हैदर नदीम, शिव शंकर लोधी, दिलशाद हुसैन, सुमित राजभर राधे, कमलेश यादव, शिवम आर्या, ऐेश मोहम्मद उर्फ गुल्ले, जावेद अली, रिंकू यादव, राज यादव, राज किशोर यादव, धर्मेन्द्र यादव, कुलदीप यादव, डा0 विकास मौर्य, जावेद अली खान, लवकुश मौर्य, रोहित साहू आदि की उपस्थिति रहे।

Check Also

आंशिक भुगतान करने वाले उपभोक्ताओं को भी मिलेगी बिजली बिल राहत : ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार लखनऊ। 31 मार्च 2025 के बाद आंशिक भुगतान करने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES