Breaking News

पीलीभीत हत्याकांड: खून से खेलेंगे होली, पहले मारा, फिर शव के किए छह टुकड़े

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार
पीलीभीत। पीलीभीत के न्यूरिया क्षेत्र में सागर हत्याकांड में चैंकाने वाली बात सामने आई है। मृतक के परिजनों ने बताया कि सागर को आरोपियों ने खून से होली खेलने की धमकी दी थी। होली के दिन जब छह टुकड़ों में सागर का शव मिला तो परिजनों का कलेजा कांप गया।
ज्ञात हो कि पीलीभीत के न्यूरिया थाना क्षेत्र में लापता किशोर का शव शुक्रवार को छह टुकड़ों में मिला। उसकी बर्बरता से हत्या की गई। इसके बाद शव को बोरी में बंद कर फेंका गया था। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त की। एसपी अविनाश पांडेय ने अफसरों के साथ मौका मुआयना किया। साक्ष्य जुटाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में मृतक के पिता की तहरीर पर गांव के चार लोगों को नामजद कर मुकदमे को हत्या में तरमीम किया गया।
बताते चलें कि न्यूरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बिथरा निवासी रामबहादुर का पुत्र पूरनलाल उर्फ सागर (16 वर्ष) 10 मार्च की रात करीब 11 बजे घर से कुछ दूरी पर झोपड़ी में सो रहे पिता को देखने गया था। इसके बाद वह लापता हो गया। 11 मार्च शाम तक घर न आने पर परिजनों ने उसकी तलाश की। कोई जानकारी न मिलने पर 12 मार्च को परिजन न्यूरिया थाने पहुंचे और उसके लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई।
पुलिस ने पूर्व में दर्ज मुकदमे को हत्या में तरमीम कर आरोपियों को नामजद किया। पुलिस ने जांच शुरू करने के बाद दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। एसपी अविनाश पांडेय ने बताया कि मामले में खुलासे के लिए चार टीमें लगाई गई हैं। दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मुख्य आरोपी की तलाश में टीमें लगी हैं।
जानकारी के अनुसार बिथरा गांव में मृतक पूरनलाल का परिवार आरोपियों की दबंगाई से परेशान था। आरोपी पक्ष अक्सर विवाद पर उतारू रहते थे। 10 मार्च की शाम को पूरनलाल के फोन पर बात करते हुए रास्ते से गुजरने पर आरोपियों ने एतराज जताया था। कहासुनी के बाद गालीगलौज की। जानकारी पर पूरनलाल के चाचा कालीचरन मौके पर पहुंचे और बचाव कराया। आरोप है कि आरोपियों ने चाचा के सामने धमकी दी थी कि इस बार खून की होली खलेंगे।
बर्बरता से काटा गया शरीर:
आरोपियों ने पूरनलाल के शव को बर्बरता के साथ काटा और बोरे में बंद कर पुल के नीचे ले जाकर फेंक दिया। उसकी सिर, गर्दन, दोनों हाथ, दोनों पैर अलग थे। मौके पर कोई हथियार आदि नहीं मिला। शव की स्थिति देख लापता होने के बाद ही हत्या कर देने की बात सामने आई। तीन चिकित्सकों के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया।

Check Also

टोल बूथ पर मारपीट के विरोध में अधिवक्ता सड़क पर उतरे, जुलूस निकाल पुतला फूंका, धरना दिया

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमारलखनऊ। लोढ़ी टोल प्लाजा पर महिला अधिवक्ता और उनके परिजनों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES