Breaking News

पुलिस की उदासीनता से दो पक्षों में संघर्ष होने का अंदेशा, रास्ते की जमीन पर जबरन हो रहा कब्जा

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार
बस्ती। रास्ते की जमीन को जबरन किया जा रहा है कब्जा। जमीन पर स्टे ना होने का हवाला देकर पुलिस मामले से झाड़ रही है पल्ला, नतीजतन पुलिस की उदासीनता से दो पक्षों में संघर्ष होने का अंदेशा बढ़ गया है।
मामला बस्ती जनपद के पैकोलिया थाना क्षेत्र में स्थित ग्राम गाजीपुर का बताया जा रहा है सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित दीपक कुमार सिंह लगातार पुलिस से न्याय की गुहार लगा रहा है लेकिन पैकोलिया थाने की पुलिस यह कहते हुए मामले से पल्ला झाड़ रही है की इस मामले में स्टे नहीं है जबकि पीड़ित दीपक ने दीवानी कर रखा है। द्वितीय पक्ष दीवानी के बावजूद जमीन पर लगातार निर्माण कर रहा है। दीपक का कहना है कि मैंने बटवारा दाखिल कर रखा है, इसके बावजूद भी विपक्षी सत्यनारायण सिंह निर्माण कार्य कर रहे हैं।
दरअसल सत्यनारायण सिंह के बड़े सुपुत्र अधिवक्ता हैं जिसकी लगातार वह धौंस भी दिखाते रहते हैं। पैकोलिया थाने के एस ओ से पीड़ित ने जब यह शिकायत की और कहा जब तक इस जमीन की नपी ना करा ली जाए तब तक के लिए कम से काम कार्य को रोका जाए लेकिन पैकोलिया थाने के एस ओ तो पीड़ित की बात ही सुनने के लिए ही तैयार नहीं हैं। जिस कारण वहां विवाद की स्थिति उत्पन्न हो रही है ओर कभी भी कोई अनहोनी हो सकती है।

Check Also

वाल्मीकि आश्रम में सीएम योगी ने की पूजा-अर्चना, सीता कुटिया के भी किए दर्शन

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार कानपुर। महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *