Breaking News

केशव प्रसाद मौर्य ने समूहों की दीदियों को वितरित किए ई -रिक्शा, हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया

– विभिन्न जिलों के समूहों के उत्कृष्ट उत्पादों की लगायी गयी प्रदर्शनी का उप मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन व अवलोकन।
– सामुदायिक निवेश निधि के रूप में 111 करोड़ रुपये की धनराशि कि किया गया निर्गतिकरण
– यूपी में 30 लाख लखपति दीदी बनाने की तैयारी

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/ अजय कुमार
लखनऊ। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित भव्य कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा समूहों की दीदियों को ई -रिक्शा वितरित किए जिन्हें झण्डी दिखाकर रवाना किया साथ ही डिप्टीसीएम ने समूहों की दीदियों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाली दीदियों व विभिन्न क्षेत्रों में ख्यातिलब्ध महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।
अन्तर्रास्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित ग्रामीण आजीविका मिशन के कार्यक्रम में कहा कि प्रदेश में 30 लाख पर दीदी बनाने की दिशा में तेजी से काम हो रहा है। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समूहों की दीदियों को वितरित किए गए ई -रिक्शा को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद उप मुख्यमंत्री ने विभिन्न जिलों के समूहों के उत्कृष्ट उत्पादों की लगायी गयी प्रदर्शनी का उप मुख्यमंत्री ने उद्घाटन किया व अवलोकन करते हुए तारीफ की। कार्यक्रम के दौरान सामुदायिक निवेश निधि के रूप में 111 करोड़ रुपये की धनराशि का निर्गतिकरण किया गया। उप मुख्यमंत्री ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली समूहों की दीदियों को प्रशस्ति पत्र एवं महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में मिशाल कायम करने वाली महिलाओं का संक्षिप्त परिचय प्राप्त करते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
श्री मौर्य ने 19 टेक होम राशन इकाइयों सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापना हेतु खाद्य प्रसंस्करण नीति के अन्तर्गत रू 4.33 करोड़ की धनराशि अनुदान के रूप में अवमुक्त किया।, बैंक क्रेडिट लिंकेज के रूप में 200 करोड़ रूपए का कम ब्याज पर ऋण स्वीकृत किया। आपदा निवारण निधि के अन्तर्गत 1200 ग्राम संगठनों को 18 करोड़ रुपए की धनराशि का निर्गतिकरण किया और 1227 उत्पादक समूहों को 18.40 करोड़ रुपए की धनराशि इंफ्रास्ट्रक्चर फण्ड के रूप में निर्गतीकरण किया। 02 विद्युत सखियों को थर्मल प्रिन्टर व 02 बी सी सखियों को हैंड हेल्ड यन्त्र वितरण किया।
कार्यक्रम के दौरान राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन व रेशम विभाग के मध्य रेशम उत्पादन को प्रोत्साहित करने हेतु पंचवर्षीय अनुबंध किया गया बताया गया कि इससे 50 हजार महिला सदस्य लाभान्वित होंगी। आजीविका मिशन एवं Buzzworthy Ventures (Humble Bee) के मध्य मधुमक्खी पालन को प्रोत्साहित करने हेतु अनुबंध किया गया, बताया गया कि इससे 30 हजार महिलाएं लाभान्वित होंगी। इस दौरान ग्राम्य विकास विकास विभाग कुछ एक पुस्तक का विमोचन भी किया गया।
कार्यक्रम में विभिन्न जिलों मिर्जापुर, प्रयागराज, कोषाम्बी, झांसी, बाराबंकी, उन्नाव आदि जनपदों से आई दीदियों के स्वनिर्मित उत्पादों ने सबका मन मोहा। मिर्जापुर से आई डेवेलपिंग अल्टर्नेटिव सेफ मोबिलिटी संस्था के अन्तर्गत दीदियों ने अपने स्वनिर्मित दालमोट, बेसन, आटा, जूट उत्पाद आदि से उप मुख्यमंत्री श्री मौर्या यहित सबकस मन मोहा। उप मुख्यमंत्री ने उनसे सामान खरीदकर उनका उत्साहवर्धन किया। स्टाल मिजा्रपुर भदोही जनपद डिस्ट्रिक्ट कोआर्डिनेटर हेमा ने बताया कि उनकी संस्था विकास विकल उद्यमिता विकास का कार्य विगत 40 साल से कार्य कर रही हैं। यह एक अन्तर्रास्ट्रीय संस्था है। मिजा्रपुर भदोही जनपद में लगभग 20 हजार दीदियां कार्य कर रही है। महिलाओं को ई रिक्षा की ट्रेनिंग दी जा रही है। और आवष्यकतानुसार उन्हेें लोन भी दिया जाता है। प्रदेष की ई रिक्षा की पहली महिला चालक उषा हैं जो कि उन्हीं की संस्था से है।

Check Also

स्मार्ट प्रीपेड मीटर पर ऊर्जा मंत्री की राहत का ऐलान, बैठक में उपभोक्ताओं को बड़ी सुविधा

वेब वार्ता (न्यूज एजेंसी)/अजय कुमार लखनऊ। राजधानी के शक्ति भवन में ऊर्जा मंत्री एके शर्मा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Updates COVID-19 CASES